क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक:मंत्रियों को तेज फैसलों लेने को कहा, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं लक्ष्य बताया

On: मई 22, 2026 12:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात को दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार के कामकाज, मंत्रालयों के प्रदर्शन और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई। करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य और वादा है। उन्होंने मंत्रियों से तेजी से काम करने और फाइलों में देरी नहीं होने देने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के कामकाज को और आसान बनाया जाए और सुधारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार के पिछले 12 साल के काम और उपलब्धियों की जानकारी दें। मंत्रालयों ने काम की रिपोर्ट पेश की बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, विदेश, वाणिज्य और बिजली समेत कई बड़े मंत्रालयों ने अपने कामकाज की जानकारी दी। जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें काम में सुधार लाने और बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए। सूत्रों के मुताबिक बैठक को सरकार के कामकाज की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से दुनिया में तेल और ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। पीएम के 5 देशों के दौरे की चर्चा हुई बैठक में मोदी के हाल ही में हुए पांच देशों के दौरे पर भी चर्चा हुई। मंत्रिपरिषद ने दौरे की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी। विदेश मंत्री ने दौरे से जुड़े नतीजों और उसके महत्व की जानकारी मंत्रियों को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया था। मोदी की मंत्रिपरिषद से साथ पिछली बैठक ——————————— ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं, पीएम ने गोल्ड न खरीदने की अपील की है शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। पवार ने X पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। इससे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });