क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में सभी भारत के:इनमें यूपी के 13 शहर; 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं

On: मई 22, 2026 5:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। AQI वेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सभी शहर भारत के हैं। इनमें 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे ज्यादा गर्म रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 30°C से ऊपर रहा। बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 53 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे। देशभर के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पूरी खबर पढ़ें… देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 23 मई: 24 मई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 4 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 46°C के पार जा सकता है तापमान; अगले 303 दिन पीक पर रहेगी गर्मी मध्य प्रदेश में अगले 10 दिन यानी 31 मई तक तेज गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने आज निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी है। यहां अधिकतम तापमान 46°C जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य के 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, बांदा लगातार 5वें दिन देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 47.6°C उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज समेत 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। राज्य का बांदा गुरुवार को लगातार 5वें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 47.6°C तक पहुंचा। इसके अलावा प्रयागराज में 30°C, वाराणसी में 45.6°C, हमीरपुर और सुल्तानपुर में 45.2°C तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर 45.1°C तापमान के साथ राज्य में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर मौसम विभाग ने आज और कल अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे राज्य में 24 जिलों में हीटवेव बढ़ने की चेतावनी भी दी है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन श्रीगंगानगर 45.1°C तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: राज्य में 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में 1°C से 3°C बढ़ने का अनुमान छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 73 दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 1°C से 3°C तक बढ़ सकता है। रायपुर के माना इलाके में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 26 जिलों का तापमान 230°C से ज्यादा, आज 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; पटना में स्कूल बंद बिहार में 25 जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 230°C रहा। रोहतास में 225°C , कैमूर में 73°C, बक्सर में 27°C, औरंगाबाद में 21.30°C रहा और पटना में 225°C रहा। गयाजी और जहानाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। राज्य के 14 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में 38 साल बाद सबसे गर्म रात, भिवानी में तापमान 36.6°C रहा, सिरसा का अधिकतम तापमान 45.8 °C हरियाणा में गर्म रात का 38 साल का रिकॉर्ड टूटा। गुरुवार का भिवानी में रात का तापमान 1.303°C रहा, जो साल 1988 में 34.8°C रहा था। इसके अलावा राज्य का सिरसा सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 45.8 °C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मसूरी समेत हिल स्टेशनों में पारा 30°C पार; नैनीताल में स्कूलों का समय बदला उत्तराखंड के 6 जिलों में आज हीटवेव और 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मसूरी, नैनीताल और लैंसडाउन जैसे हिल स्टेशनों में भी अधिकतम तापमान 30°C के ज्यादा पहुंच रहा। आज नैनीताल में स्कूलों का समय बदला गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: सरकारी दफ्तरों-स्कूलों का टाइम बदला, 25 मई से सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे। स्कूलों के आदेश सभी क्लासेज के लिए होंगे। यह आदेश सोमवार यानी 25 मई से लागू होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: कांगड़ा-सुजानपुर में बारिश से गर्मी से राहत मिली, आज ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह बारिश हुई। हमीरपुर के सुजानपुर और बड़सर में भी बारिश हुई। आज किन्नौर और लाहौल स्पीति छोड़कर अन्य सभी जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 77,300 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 100 अंक ऊपर 24130 पर आया; ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी एक दिन में ₹5,448 और सोना ₹2,817 सस्ता:टेलीग्राम फिर चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया; कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग के लिए जरूरी; संसद में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग पर हुए खर्चों की भरपाई के लिए जरूरी; संसद इसके खिलाफ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, 20 PHOTOS:राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों-मकानों को नुकसान पहुंचा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्राजील फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में: स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया, विनीसियस ने डबल गोल किए, नेमार भी मैदान पर उतरे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });