क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में कार और लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

On: मई 23, 2026 12:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
---Advertisement---

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार को कार और लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा लाडलापुर इलाके के पास हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले पिछले महीने कर्नाटक के यादगीर जिले में कार और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे घायल हुए थे। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और रायचूर जिले के सिरवार तालुक के रहने वाले थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो फ्लाइट नवी मुंबई डाइवर्ट हुई दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शिरडी में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण नवी मुंबई डाइवर्ट करना पड़ा। इसी तरह की एक अन्य घटना में 8 मई को कोलकाता से पटना जा रही फ्लाइट को भी खराब मौसम की वजह से लखनऊ मोड़ दिया गया था। लेह के पास सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश; 20 मई की घटना, मेजर जनरल समेत 1.193 घायल हुए थे लेह के पास तांगत्से इलाके में 20 मई को भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी 23 मई को सामने आई। इस सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे, जबकि इसमें यात्री के तौर पर 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे। नासिक TCS केस में उत्पीड़न और धर्मांतरण की जांच में 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल नासिक TCS मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के आरोपों के खिलाफ दर्ज FIR में से एक में 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में नौ FIR दर्ज की गई हैं और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। यह चार्जशीट नासिक रोड के एडीशनल सेशंस जज की बेंच में चार आरोपियों – दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तार, निदा एजाज खान और मतीन माजिद पटेल के खिलाफ पेश की गई है। देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज इस FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ‘SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम’ की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप शामिल हैं। 11 मई को नासिक TCS मामले की आरोपी निदा खान को नासिक रोड कोर्ट में पेश किए जाने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसके बाद उन्हें नासिक रोड सेंट्रल जेल ले जाया गया। दिल्ली से शिरडी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नवी मुंबई डायवर्ट, खराब मौसम के कारण बदलना पड़ा रूट दिल्ली से शिरडी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को नवी मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से सुरक्षित लैंडिंग मुमकिन नहीं थी। यह फ्लाइट शुक्रवार को शिरडी एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी, लेकिन इलाके में खराब मौसम बने रहने की वजह से इसे डायवर्ट करना पड़ा, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई। दिल्ली में विधायक करनैल सिंह ने हथौड़े से मदरसे की दीवार गिराई, अवैध निर्माण का आरोप लगाया दिल्ली के पीतमपुरा (शकूर बस्ती) क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की दो एकड़ जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मदरसे की दीवार को स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद ढहा दिया गया। भाजपा विधायक और मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शुक्रवार को हथौड़ा मारकर इस निर्माण को गिराया। इससे पहले उनके नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण नहीं रोकने पर डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस सरकारी जमीन पर पहले कब्जा करके मस्जिद बनाई गई और अब वहां मदरसा तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा- चार दिन पहले भी मैंने मौलवी को मना किया था, लेकिन निर्माण जारी रहा। हम दिल्ली में, खासकर अपने इलाके में, ऐसा नहीं चलने देंगे। हाई कोर्ट भी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का संज्ञान ले चुका है। UPSC उम्मीदवारों को ईमेल से भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें ईमेल के जरिए ई-एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। UPSC ने उम्मीदवारों से अपने रजिस्टर्ड ईमेल और स्पैम फोल्डर चेक करने को कहा है। 24 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 8.19 लाख आवेदन आए हैं। सुप्रीम कोर्ट बोला- महिला का नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो वायरल करने की धमकी देना भी अपराध सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी महिला के नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देना आपराधिक डराने का गंभीर अपराध है। कोर्ट ने एक आरोपी की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि ऐसा करना महिला की गरिमा और निजता का उल्लंघन है। मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोर्ट ने कहा कि मोबाइल या वीडियो बरामद न होने पर भी दूसरे मजबूत सबूतों के आधार पर सजा दी जा सकती है। जम्मू-कश्मीर- सुरक्षाबलों ने पुंछ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा से जुड़े जंगलों में चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए की जा रही है। ऑपरेशन में मेंढर सेक्टर के कई जंगल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। केरल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार केरल के तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने खुद को ब्रिटेन की इन्वेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए भरोसा जीता। बाद में पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। पुलिस जांच के बाद पलक्कड़ के रहने वाले 47 साल रमेश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि निवेश केवल SEBI से रजिस्टर्ड ब्रोकर के जरिए ही करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु: सरकारी अस्पताल में डिलीवरी तो नवजात को एक ग्राम सोने की अंगूठी मुफ्त मिलेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सरकार बोली- पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं:इसे भारतीयों को जारी किया जाता लेकिन ये नागरिकता साबित नहीं करता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ENG W vs WI W: महिला टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंग्लैंड, विंडीज को 38 रनों से रौंदा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली रेप-मर्डर, दावा- आरोपी नपुंसक निकला:रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई; बोला- रेप की कोशिश की, कर नहीं सका फिर मर्डर किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एअर इंडिया विमान के PAK एयरस्पेस में घुसने की जांच:DGCA का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, क्रू पर एक्शन; 2025 से भारतीय विमानों के जाने पर मनाही

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने आए:टक्कर होते बची, 200 मीटर दूरी रह गई थी; एअर इंडिया फ्लाइट ने लिया था रॉन्ग टर्न

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });