रायपुर || CG BIG News: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम फ्यूल की कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की रसोई पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में सब्जियां, फल, राशन और जरूरी सामान और ज्यादा महंगे हो जाएंगे?. READ ASLO: Raipur Breaking : गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक बचा. दरअसल डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्च सीधे बढ़ जाता है। दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, अनाज, दूध, फल और अन्य सामान ट्रकों के जरिए बाजार तक पहुंचते हैं। ऐसे में माल ढुलाई महंगी होने का असर बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। व्यापारी भी मान रहे हैं कि अगर लगातार इसी तरह फ्यूल के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले समय में महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है।. READ ASLO: RAIPUR BREAKING : राजधानी में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिनों में तीसरी बार महंगाई का झटका, जानें नया रेट. सिर्फ बाजार ही नहीं, खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ेगा । खेतों में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और अन्य मशीनें डीजल से चलती हैं। ऐसे में किसानों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर फसलों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। वहीं बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।. देखना होगा की आम जनता आने वाले समय में कैसे महंगाई का मार झेलती है ?
CG BIG News: पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध, सब्जी, राशन, स्कूल बस और ऑटो किराया भी होगा महंगा? बढ़ती कीमतों से छुटे पसीने
By worldprime
On: मई 23, 2026 12:52 अपराह्न
---Advertisement---