क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur News: तालाब में नहाने गए थे तीन भाई, एक की डूबने से मौत

On: मई 23, 2026 2:16 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका बोदरी स्थित बैराग तालाब में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भीषण गर्मी से राहत पाने तालाब में उतरे तीन भाइयों में से 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम अमसेना निवासी हिमांशु कौशिक अपने भाई वैभव कौशिक और चचेरे भाई शिवांश कौशिक के साथ बोदरी आया हुआ था। वार्ड क्रमांक 7 में उनके पिता प्रभात कौशिक का मकान निर्माणाधीन है, जहां वे काम करवा रहे थे। दोपहर में तीनों भाई पिता के लिए टिफिन देने पहुंचे थे।

 

गहरे पानी में चला गया युवक

 

टिफिन देने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों युवक पास स्थित बैराग तालाब में नहाने चले गए। इसी दौरान हिमांशु कौशिक तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में वैभव और शिवांश भी गहरे पानी में फंस गए।

 

स्थानीय लोगों ने बचाई दो की जान

 

तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को डूबता देख तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने हिमांशु कौशिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि वैभव और शिवांश की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });