मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी अब बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लोकल सर्कल के सर्वे के अनुसार, 37% पैरेंट्स ने बताया कि उनके बच्चे सबसे ज्यादा वीडियो और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स देखते हैं। समस्या यह है कि कई घरों में पूरा परिवार एक ही अकाउंट का इस्तेमाल करता है। बच्चों के सामने कई बार एडल्ट कंटेंट भी आ जाता है। ऐसे में जानें कि हर ओटीटी प्लेटफॉर्म में कौन सी सेटिंग्स बंद करें। नेटफ्लिक्स… उम्र के हिसाब से कंटेंट सीमा तय करें – बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बनाएं, इसके लिए Netflix → Manage Profiles – सभी नेटफ्लिक्स प्रोफाइल पर पिन जरूर लगाएं। इसके लिए नेटफ्लिक्स के अकाउंट सेक्शन में जाकर प्रोफाइल लॉक करने का विकल्प चुनें। – तीसरा जरूरी स्टेप है ‘पैरेंटल कंट्रोल्स’। अकाउंट सेटिंग्स में इस विकल्प को चुनिए। यहां पर अभिभावक बच्चों की उम्र के हिसाब से ‘मैच्योरिटी रेटिंग’ चुन सकते हैं। इसमें बच्चों से लेकर वयस्कों तक के लिए अलग-अलग विकल्प मिलते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो में ये 3 सेटिंग्स जरूर बदलें – सबसे जरूरी है पैरेंटल कंट्रोल्स चालू करें। इसे अकाउंट सेक्शन में एक्टिव करें। – यहां ‘परचेज रेस्ट्रिक्शन’ भी लगाएं। बच्चे गलती से किराये वाली फिल्में खरीद सकते हैं। इसलिए पिन आधारित खरीदारी सुरक्षा जरूरी है। – उम्र ?
37% बच्चे ओटीटी इस्तेमाल कर रहे; एडल्ट कंटेंट की भरमार:ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस देने से पहले ये जरूरी सेटिंग्स ऑन करें
By worldprime
On: मई 23, 2026 2:03 अपराह्न
---Advertisement---