क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल में 7 फुट बर्फ में टूरिस्ट की मस्ती:मई में स्नोफॉल इंजॉय, 4 दिन में 25 हजार रोहतांग-बारालाचा पहुंचे, ट्रिप से पहले पढ़ें ट्रैवल-गाइड

On: मई 24, 2026 5:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा खुलते ही बर्फ देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले 4 दिन में लगभग 25 हजार टूरिस्ट रोहतांग पहुंच गए हैं। सड़क के दोनों ओर 5 से 7 फुट ऊंची बर्फ की दीवार टूरिस्ट को रोमांचित कर रही है। देश में जब भीषण गर्मी से लोग बेहाल है तो मई के आखिरी सप्ताह में भी टूरिस्ट हिमाचल में लाइव स्नोफॉल का मजा रहे हैं। रोहतांग के साथ बारालाचा और शिंकुला दर्रा में भी टूरिस्ट बर्फ इंजॉय कर रहे हैं। मगर ट्रैफिक जाम टूरिस्ट को परेशान कर रहा है। ऐसे में यदि आप भी मनाली, रोहतांग, बारालाच और शिंकुला का टूर प्लान कर रहे हैं तो ‘दैनिक भास्कर डिजिटल’ की यह रिपोर्ट पढ़कर जरूरी बातें जान लें.. रोहतांग जाने के लिए 7 जरूरी बातें..
1. परमिट के बगैर यात्रा की अनुमति नहीं: एनजीटी के निर्देशानुसार- रोहतांग जाने के लिए परमिट अनिवार्य है। हर दिन केवल 1200 वाहनों (800 पेट्रोल और 400 डीजल ) को ही अनुमति दी जाती है। बिना परमिट वाले वाहनों को गुलाबा से वापस भेज दिया जाता है। परमिट शुल्क 550 रुपए है और इसकी ऑनलाइन बुकिंग पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर करनी होती है। 2. अपने साथ गर्म कपड़े लाना न भूले: रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला दर्रा जाने के इच्छुक टूरिस्ट गर्म कपड़े, दस्ताने और वाटरप्रूफ जूते अपने साथ रखें, क्योंकि यहां मौसम खराब होते ही तापमान जमाव बिंदू के आसपास चला जाता है और कभी भी बर्फबारी शुरू हो जाती है। 3. अचानक रोहतांग न जाए: रोहतांग घूमने वाले टूरिस्ट को पड़ाव में जाना चाहिए। देश के मैदानी राज्यों से सीधे रोहतांग पहुंचना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अधिक ऊंचाई और स्नोफॉल के कारण यहां कई बार ऑक्सीजन कम होने से सांस लेने में दिक्कत आती है। इसलिए. एक दिन पहले मनाली पहुंचे और यहां स्टे करने के दूसरे दिन रोहतांग जाए। बुजुर्ग और छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। 4. सुबह के वक्त जल्दी रोहतांग निकले: ट्रैफिक जाम से बचने को मनाली से सुबह के समय जितना जल्दी हो, निकल पड़े, ताकि समय पर रोहतांग पहुंचकर बर्फ के बीच मस्ती कर सके। ऐसा करने से पर्याप्त समय मिलेगा और बर्फ के बीच मौज मस्ती कर सकेंगे। गाड़ी में पर्याप्त ‌फ्लूय रखे, क्योंकि लंबे ट्रैफिक जाम की वजह से ईंधन की लागत बढ़ जाती है। 5. मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन जरूरी: समुद्र तल से रोहतांग दर्रा की ऊंचाई लगभग 13 हजार 050 फीट है। यहां कभी भी स्नोफॉल शुरू हो जाता है। ऐसे में टूरिस्ट के वाहन समेत फंसने की संभावना रहता है। लिहाजा मौसम विभाग और स्थानीय पुलिस की एडवाइजरी का पालन जरूर करें। 6. फिसलन के कारण सावधानी बरतना जरूरी: बर्फ पर फिसलन ज्यादा होती है, इसलिए सेल्फी या वीडियो बनाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। जहां बर्फ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ है, उनके नीचे जाने से बचे। 7. अवैध पार्किंग और ओवरटेक से बचे: रोहतांग जाने वाले पर्यटक सड़क किनारे हर कहीं गाड़ी पार्क करके सेल्फी या फोटो शूट और कुछ लोग एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकने में लग जाते है। इसी तरह, बहुत से टूरिस्ट ट्रैफिक जाम में भी दर्जनों गाड़ियों को ओवरटेक करते हैं। इससे ट्रैफिक जाम और भी विकराल हो जाता है। ऐसे में पर्यटकों को सड़क किनारे हर कही पार्किंग से बचना होगा और ट्रैफिक जाम की सूरत में ओवरटेक से बचना होगा। ट्रैफिक जाम से बढ़ रही परेशानी
देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने के बाद मनाली और रोहतांग में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। इसका सबसे बड़ा कारण टूरिस्टों की मनमानी है, क्योंकि बड़ी संख्या में टूरिस्ट व्हीकल ओवरटेक करते हैं। इससे टू-लेन सड़क पर गाड़ियों की तीन-तीन लाइन लग रही है। इसी तरह, मनाली और रोहतांग में पार्किंग नहीं से भी ट्रैफिक जाम लग रहा है। वीकेंड पर 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रोहतांग दर्रा खुलने के बाद मनाली में पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ चुका है। वीकेंड पर होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी और अन्य दिनों में 50 से 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है। 1800 से 20 हजार रुपए तक कमरे उपलब्ध मनाली के होटलों में इन दिनों रूम 1800 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक उपलब्ध हैं। अगले एक महीने तक कमरों की बुकिंग में किसी तरह का डिस्काउंट नहीं मिलेगा। खट्टी मिट्‌ठी यादों के साथ लौट रहे टूरिस्ट: मुकेश मनाली के होटेलियर मुकेश ठाकुर ने बताया कि पर्यटन सीजन अच्छा है, लेकिन इस बार ट्रैफिक के कारण टूरिस्ट व लोकल लोग परेशान है। मनाली से लेकर रोहतांग तक ट्रैफिक जाम लग रहा है। इससे टूरिस्ट खट्टी-मिट्‌ठी यादों के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और SP कुल्लू से हर सीजन की तरह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। हिमाचल में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे है। लिहाजा बड़ी संख्या में पुलिस जवान चुनाव में तैनात है। इस वजह से पर्यटन सीजन के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती नहीं जा सकी। रोहतांग खुलते ही एडवांस बुकिंग तेज हुई: गगन ट्रैवल कंपनी संचालक गगन अवस्थी ने बताया कि मनाली पर्यटन का सबसे बड़ा आकर्षण रोहतांग दर्रा ही है। रोहतांग खुलने के महज तीन दिन के भीतर ही देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी और लाइव स्नोफॉल की खबरों के बाद एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है और आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। रोहतांग में पर्यटकों की भीड़ दिखाती PHOTOS..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन ही पहुंचा रायपुर, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हिमाचल में सेल्फी के लिए नदियों में उतर रहे टूरिस्ट:जान जोखिम में डाल रहे, अचानक बढ़ सकता है जलस्तर; नजरअंदाज कर रहे चेतावनी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG SCHOOL SESSION CHANGE | छत्तीसगढ़ में स्कूलों का टाइमटेबल बदल गया!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Womens T20 WC: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा; अटापट्टू के शतक से श्रीलंका की वापसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });