क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट:डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली

On: मई 24, 2026 5:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। अश्लील डांस कर रही बार गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते हैं। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती हैं, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती है। कभी ऐसे डांस बार मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटीज में थे। वहां तो नोट उड़ाने और अश्लील डांस पर पाबंदी लग गई, लेकिन जयपुर के इन बार में रात 10 बजे के बाद हर हद पार हो जाती है। अचानक बार में कुछ लड़कियां आती हैं। शराब पी रहे कस्टमर की टेबल के सामने डांस करने लगती हैं। इशारे से कस्टमर को अपने साथ डांस के लिए बुलाती हैं। नशे में धुत ग्राहक इन डांसर पर नोट उड़ाते हैं। गलत तरीके से छूते हैं। कस्टमर की एक हां पर कोई भी लड़की अवेलेबल करा दी जाती है। डील घंटे या पूरी रात के हिसाब से होती है। डील होने के बाद बार के ऊपर बने होटल के कमरे में लड़की पहुंचा दी जाती है। भास्कर रिपोर्टर ग्राहक बनकर 2 बार में गया और इस रैकेट को एक्सपोज किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… ब्लू डेन बार : अश्लील डांस कर रही लड़की पर उड़ाए रुपए रात 13 बजे : लड़की ने रिपोर्टर को इशारा कर डांस के लिए बुलाया रिपोर्टर मालवीय नगर स्थित ब्लू डेन बार पहुंचा। माहौल शांत था। कुछ ही टेबल पर ग्राहक थे। 10 बजते-बजते बार में लड़कियों का आना शुरू हो गया। जिस-जिस टेबल पर ग्राहक बैठे थे। सभी पर एक-दो लड़कियां आकर बैठ गईं। ग्राहक से बात करना शुरू कर दिया। एक लड़की ​रिपोर्टर के पास आकर बैठ गई। अपना नाम बताया और रिपोर्टर से घुलने मिलने लगी। कुछ देर बाद रिपोर्टर के सामने डांस करने लगी। रिपोर्टर को भी डांस करने के लिए बुलाने लगी। रात 11 बजे : जमीन पर लेटकर डांस करने के लिए कहा थोड़ी देर में बार की हर टेबल के आगे लड़कियों ने डांस करना शुरू कर दिया। इशारे से बुलाने पर कस्टमर भी उनके पास जाकर डांस करने लगे। कई कस्टमर डांस करते हुए लड़कियों को गलत तरीके से छू रहे थे। बार में कुछ कस्टमर साथ बैठे थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़की को बुलाया। पैसे हाथ में देकर जमीन पर लेटकर डांस करने के लिए कहा। लड़की ने डांस शुरू किया और वो लोग उस पर पैसे उड़ाने लगे। रात 12 बजे : रूम में कस्टमर के साथ नशा कर रही थीं लड़कियां कस्टमर और डांस कर रही लड़कियों के बीच डील शुरू हो गई थी। रिपोर्टर ने पड़ताल की तो कुछ कस्टमर ने बताया कि रूटीन कस्टमर से लड़कियां खुद ही डील कर लेती हैं। वहीं नए कस्टमर को होटल के रिसेप्शन पर भेज दिया जाता है। वहां बैठा दलाल डील कराता है। कस्टमर से पड़ताल के बाद रिपोर्टर बार की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर गया तो वहां का नजारा और हैरान करने वाला था। वहां बने कमरे में लड़कियां कस्टमर के साथ नशा कर रही थीं। रिपोर्टर के सामने ही एक लड़की कस्टमर को लेकर एक रूम में गई और दरवाजा बंद हो गया। रिपोर्टर ने सेक्स रैकेट का पूरा नेटवर्क समझने के लिए कस्टमर बनकर ब्लू डेन बार में एक दलाल से बात की। (दलाल रिपोर्टर को होटल के तीसरे फ्लोर पर ले गया। वहां एक कमरे में विदेशी लड़की बैठी थी।) (इसके बाद दलाल एक और विदेशी लड़की को लेकर आया। रिपोर्टर ने पूछा तो वह लड़की भी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद रिपोर्टर ने देर रात होने का बहाना बनाकर कल जल्दी आने की बात कही और वहां से निकल गया।) वी-बार : रात 1 बजे शुरू हुई लड़कियों की डील रात 9 बजे : सब कुछ नॉर्मल रिपोर्टर रात 9 बजे सिंधी कैंप बस स्टैंड इलाके में पहुंचा। यहां एक साधारण सा होटल था। इसी के तीसरे फ्लोर पर बीयर बार था। रिपोर्टर बार में गया। उस समय वहां गिने-चुने कस्टमर ही थे। कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं। रात 10 बजे : डांस करने लगीं लड़कियां माहौल बदलने लगा। म्यूजिक लाउड हो गया। अब कुर्सी पर बैठी लड़कियां उठीं और डांस करने लगीं। डांस करते हुए वो अलग-अलग टेबल पर शराब पी रहे युवकों के पास जा रही थीं। देखते-ही-देखते बार में 40 से ज्यादा लड़कियां आ गईं। रात 11 बजे : पैसे दिखाकर बुलाया, गलत तरीके से छुआ टेबल पर बैठे ज्यादातर कस्टमर नशे में थे। इशारे से अपनी-अपनी पसंद की लड़की को पास बुला रहे थे। लड़की इग्नोर कर रही थी तो जेब से 500-500 रुपए के नोटों के बंडल निकाल रहे थे। नोट देखकर लड़कियां पास आ रही थीं। कस्टमर उन्हें पैसे दे रहे थे और गलत तरीके से छू रहे थे। रात 1 बजे : कस्टमर लड़कियों को साथ ले जा रहे थे अब असली खेल शुरू हो गया था। लड़कियों को डांस बार से बाहर लाकर उनके साथ डील की जा रही थी। कई अनजान कस्टमर को लड़कियां मना भी कर रही थीं। कई रेगुलर ग्राहक डील होने के बाद लड़की को अपने साथ ले जा रहे थे। ये सब कुछ रिपोर्टर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। ——– यह खबर भी पढ़िए… सस्ता टेंडर रद्द कर महंगे में दिया, शर्त बदलकर 8.32 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान किया इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) में करोड़ों की गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। धांधलियों का खुलासा करती विभाग की ऑडिट रिपोर्ट भास्कर टीम के हाथ लगी। इसके बाद हमने मौके पर जाकर भी पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन ही पहुंचा रायपुर, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हिमाचल में सेल्फी के लिए नदियों में उतर रहे टूरिस्ट:जान जोखिम में डाल रहे, अचानक बढ़ सकता है जलस्तर; नजरअंदाज कर रहे चेतावनी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG SCHOOL SESSION CHANGE | छत्तीसगढ़ में स्कूलों का टाइमटेबल बदल गया!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Womens T20 WC: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा; अटापट्टू के शतक से श्रीलंका की वापसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });