बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन के दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया। अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर से इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ के बीच जमीन पर गिरा दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे संभालते नजर आते हैं। हालांकि, व्यक्ति की पहचान और उसकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं। यह ‘संडे दर्शन’ के नाम से जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग एक्टर की झलक पाने पहुंचते हैं। अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया गया था अमिताभ बच्चन के मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। पत्रकार विक्की ललवानी ने यूट्यूब अकाउंट से दावा किया था कि उन्हें 16 मई को भर्ती करवाया गया है। वो अस्पताल के ए-विंग में हैं। यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में विक्की ललवानी ने कहा था कि वो खबर कन्फर्म करने मंगलवार (19 मई) शाम नानावटी अस्पताल पहुंचे थे। बिग बी को ए-विंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है। उन्होंने ये भी दावा किया था कि अभिषेक बच्चन भी पिता को देखने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे। विक्की ललवानी के अनुसार, अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। दैनिक भास्कर ने खबर कन्फर्म करने ?
अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन के दौरान शख्स बेहोश:बिग बी के घर के बाहर भारी भीड़ के बीच बिगड़ी तबीयत, लोग संभालते दिखे
By worldprime
On: मई 24, 2026 7:52 अपराह्न
---Advertisement---