क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एक्ट्रेस ट्विशा मौत केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने केस का स्वत: संज्ञान लिया, सास गिरिबाला की जमानत पर MP हाईकोर्ट में फैसला

On: मई 25, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के केस में आज देश की सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई करेगी। सीजेआई कोर्ट ने भोपाल के इस घटनाक्रम पर स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई होगी, इसमें गिरिबाला की अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई थी। ट्विशा का पति समर्थ पुलिस हिरासत में और 7 दिन के रिमांड पर है। रविवार को ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार हो चुका है। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि मौत सुसाइड नहीं बल्कि पति,सास और ससुराल वालों ने हत्या की है। एमपी हाईकोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए परिजनों ने आवेदन दायर किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है। जबलपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता गोपेश यश तिवारी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगी। इसमें सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली रहेंगे। हालांकि एमपी हाईकोर्ट में गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई को हाईकोर्ट टाल सकता है। एडवोकेट पंकज दुबे का कहना है कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। ऐसे में हाईकोर्ट अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिया संज्ञान मामले में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत के समक्ष एक नोट रखकर मामले में स्वत: कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मांगी थी। नोट में कहा गया कि यह अनुरोध “मीडिया रिपोर्ट्स और ट्विशा की मौत से जुड़े अन्य हालात” के आधार पर किया जा रहा है। नोट में यह भी उल्लेख किया गया कि मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच पर सवाल उठ रहे हैं और आरोप लगाए जा रहे हैं कि “न्यायिक प्रभाव” के कारण जांच प्रभावित हुई है। मीडिया के एक वर्ग में यह नैरेटिव उभर रहा है कि ट्विशा शर्मा की सास एक रिटायर्ड जिला जज होने के कारण जांच की निष्पक्षता से समझौता किया गया हो सकता है।नोट में कहा गया है कि “मीडिया रिपोर्ट्स, बाद के घटनाक्रम और हाईकोर्ट की टिप्पणियों के अवलोकन से यह संकेत मिलता है कि एक धारणा बनाई जा रही है कि न्यायिक प्रभाव के चलते निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कथित रूप से प्रभावित हुई है।” रजिस्ट्री ने सुझाव दिया कि यदि अनुमति दी जाती है, तो इस मामले को “सुओ मोटू रिट पिटिशन (क्रिमिनल)” के रूप में दर्ज कर उचित बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, ताकि संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल मजबूत करने पर विचार किया जा सके। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद मामले को औपचारिक रूप से सुओ मोटू केस के रूप में दर्ज कर लिया गया। विवेक तन्खा भी लिख चुके हैं केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने ट्विशा की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग उठाई है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की थी कि मृतिका के माता-पिता और उनका परिवार न्याय की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार की आशंकाओं और संदेहों को देखते हुए इस मामले को तत्काल सीबीआई (CBI) को सौंप देना चाहिए। पति 7 दिन की रिमांड पर समर्थ सिंह ने भोपाल पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर है। पूछताछ में कहा कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे। उसने बताया कि प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा और वह अक्सर कहती थी कि ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी होने के कारण घरेलू जीवन उसके लिए मुश्किल है। समर्थ के मुताबिक, इसी दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ा। समर्थ ने बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटने के बाद दोनों ने साथ वॉक की, खाना खाया और कुछ देर साथ समय बिताया। बाद में वह नीचे जाकर परिवार से बात करने लगी। ये खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भदभदा श्मशान घाट में एक्ट्रेस के भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार रोते रहे। इससे पहले रविवार को ही दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल AIIMS में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई।पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश:मानसून अगले 3 दिनों में एमपी-यूपी पहुंचेगा; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक, कल राष्ट्रपति से मिले पीएम:कैबिनेट फेरबदल की चर्चा; AAP, TMC और उद्धव गुट के सांसदों को मिल सकता है मौका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्रिकेटर रोहित शर्मा को समेत 65 को पद्म पुरस्कार:कुणाल शाह Meta के नए ग्लोबल हेड अपॉइंट हुए, 24 जून करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने खाया लॉटरी टिकट, मालकिन ने मुकदमा ठोका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिलेशनशिप एडवाइज़ – दोस्ती का हसबैंड फ्लर्ट करता है: मुझे अजीब लगता है, क्या एक शादीशुदा आदमी का ऐसा व्यवहार सही है, मैं क्या करूँ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीरियड्स में हाइजीन जरूरी: लापरवाही से बढ़ता यूटीआई, संक्रमण का खतरा, आपातकालीन किट में ये 9 चीजें हमेशा साथ रखें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });