CG News: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आम नागरिकों को घबराकर अतिरिक्त खरीदी या संग्रहण करने की आवश्यकता नहीं है। किसानों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।. प्रदेश में करोड़ों लीटर ईंधन का स्टॉक उपलब्ध. खाद्य विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 3 करोड़ 94 लाख 7 हजार 700 लीटर पेट्रोल और 8 करोड़ 2026 लाख 83 हजार लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। राज्यभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति के लिए कुल 2516 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं।. रबी कटाई और खरीफ सीजन के चलते बढ़ी डीजल की मांग. विभाग ने बताया कि रबी फसल की कटाई और खरीफ सीजन की तैयारी के कारण डीजल की मांग में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए ऑयल कंपनियों के लखौली और मंदिर हसौद (रायपुर) तथा गोपालपुर (कोरबा) स्थित डिपो से जिलों को लगातार आवश्यकतानुसार ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।. एक दिन में पहुंचा करोड़ों लीटर ईंधन. खाद्य विभाग के मुताबिक 22 मई 2026 को ही प्रदेश को 21 लाख 83 हजार लीटर पेट्रोल और 1 करोड़ 29 लाख 75 हजार लीटर डीजल प्राप्त हुआ है। इसके अलावा प्रतिदिन नियमित रूप से सप्लाई जारी है, जिससे किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।. सभी ऑयल कंपनियों के साथ हुई समीक्षा बैठक.
CG News: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें, ड्रम-जरीकेन में बिक्री पर रोक
By worldprime
On: मई 25, 2026 10:36 पूर्वाह्न
---Advertisement---