GD Constable Bharti 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF और Assam Rifles में Rifleman (GD) पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी।. रायपुर जिले में परीक्षा का आयोजन प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्टेट हाईवे-7, विधानसभा रोड स्थित मुरा बंगोली परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।. परीक्षा के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अतिरिक्त तहसीलदार खरोरा सूर्यकांत कुम्भकार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।
GD Constable Bharti 2026: इस दिन होगी GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, यहां बनाया गया परीक्षा केंद्र
By worldprime
On: मई 25, 2026 10:33 पूर्वाह्न
---Advertisement---