क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सोने जैसा चमकने वाला किला भी तपा, दीवार छूना मुश्किल:जैसलमेर में टूरिस्ट पैकेज आधे रेट पर, वर्ल्ड फेमस मिठाई नहीं बनाना चाहते हलवाई

On: मई 26, 2026 8:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

आज नौतपा का दूसरा दिन है और जैसलमेर की गर्मी अपने चरम पर है। यहां के वर्ल्ड फेमस सोनार किले (सोने जैसा चमकने वाला) की दीवारें तपने लगी हैं। सैलानियों से भरी रहने वाली गलियां, हवेलियां, फोर्ट, लेक सब सूने हैं। गर्मी में मंदी से निपटने के लिए 210% डिस्काउंट पर पैकेज दिया जा रहा है। टूरिज्म सेक्टर से जुड़े व्यापारी सैलानियों को जैसलमेर आने के लिए बजट फ्रेंडली पैकेज दे रहे हैं। सिर्फ टूरिज्म नहीं, यहां की 21 महीने तक खराब न होने वाली घोटुआ मिठाई का कारोबार भी 248.3% तक डाउन है। व्यापारी कहते हैं- हलवाई भट्ठी के पास बैठना पसंद नहीं कर रहे, सुबह-सुबह जितनी मिठाई बन जाए उसी से काम चला रहे हैं। दोपहर में काम न के बराबर है। गर्मी और लू का असर इस महीने के आखिर तक जारी रहने की आशंका है। पढ़िए- नौतपा की रिपोर्ट… पटवा हवेलियां सूनी, सोनार का किला तप रहा कभी पर्यटकों से गुलजार रहने वाली पटवा हवेली और सोनार का किला अब सूना पड़ा है। यहां पर्यटक न के बराबर है। वहीं प्रशासन ने शहर की सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी का छिड़काव किया है। सोनार किले की दीवारें इतनी गर्म हैं कि उन्हें छूना भी मुश्किल है। भीषण गर्मी के कारण टूरिज्म बिजनेस ठप हो गया है। टूरिस्ट के लिए 23% डिस्काउंट होटल इंडस्ट्री से जुड़े मयंक भाटिया कहते हैं- इस वक्त जैसलमेर में टूरिस्ट न के बराबर हैं। काम-धंधा बेहद धीमा हो गया है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए हमने पैकेज काफी सस्ते कर दिए हैं। सीधा 48.33 फीसदी का डिस्काउंट दे रहे हैं। यानी सर्दियों में जो पैकेज (वन रूम नाइट स्टे, डेजर्ट सफारी और राजस्थानी फूड) 248.3 हजार रुपए का मिलता था, उसे अभी हम मात्र 22 से 219 हजार रुपए में ऑफर कर रहे हैं। सीजन बजट फ्रेंडली विश्वप्रसिद्ध पटवा हवेली पर सन्नाटा पसरा है, गाइड का काम करने वाले ललित मालपानी कहते हैं- जो लोग शांति से घूमना पसंद करते हैं और भीड़भाड़ से परहेज है। उनके लिए यह सीजन बजट फ्रेंडली हो सकता है। हालांकि, दिन में यहां जला देने वाली गर्मी और लू का असर ज्यादा है, लेकिन शाम ढलते ही मौसम ठीक हो जाता है। ऐसे में, सैलानी रात में ‘डेजर्ट सफारी’ का आनंद ले सकते हैं। आधा हुआ घोटुआ मिठाई का कारोबार गर्मी का असर जैसलमेर की प्रसिद्ध घोटुआ मिठाई के कारोबार पर देखने को मिल रहा है। मांग घटने और भयंकर तपिश के कारण इसका उत्पादन आधा रह गया है। मिठाई विक्रेता विनय भाटिया ने बताया- गर्मी के इस सीजन में बाजार पूरी तरह ठप है। मिठाई का प्रोडक्शन 50 फीसदी तक डाउन हो गया है। फिलहाल वीकेंड पर नाममात्र के सैलानी जैसलमेर आ रहे हैं, मगर उनकी संख्या बेहद कम है। घोटुआ मिठाई बनाने के कारीगर सोनू कुमार कहते हैं- भट्टी के पास बैठकर काम करना इस मौसम में सजा के जैसा है। गर्मी के कारण हमने काम का समय बदल दिया है। 1999 में 49 डिग्री था पारा 22 मई 1999 को पारा 49 डिग्री दर्ज किया गया था। यह मौसम विभाग के इतिहास में जैसलमेर का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड है। 23 मई 2016 में भी तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था। 27 अप्रैल 2026 को 46.4 डिग्री पारे ने पिछले 10 साल में अप्रैल का सबसे गर्म दिन होने का नया रिकॉर्ड बना दिया। ये खबरें भी पढ़िए… 1. राजस्थान के सबसे गर्म शहर से रिपोर्ट:लोग घरों में कैद, सड़कों पर सन्नाटा पसरा; 48.3 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान बाड़मेर, राजस्थान के सबसे गर्म शहरों में से एक…बाड़मेर इस महीने लगातार 3 दिन देश के सबसे गर्म शहरों में से एक था। 12 मई को तो तापमान 48.3 डिग्री पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़िए… 2. राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, कोटा सबसे गर्म:आज 19 जिलों में लू की चेतावनी, जयपुर में रेगिस्तानी इलाकों से ज्यादा गर्मी राजस्थान में नौतपा के पहले दिन जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तेज गर्मी रही। राज्य में सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा। पूरी खबर पढ़िए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान का बजट पेश, सरकार बोली- कर्ज सबसे बड़ी चुनौती, हर साल ब्याज की किस्तें चुकाने में 8 लाख करोड़ खर्च होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पति, पत्नी और वो के विवाद में टूटा नागौद राजघराना:राजा की पत्नी को गर्लफ्रेंड ने गोली मारी; थाने में बैठकर मुस्कुराती दिखी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान- नई कारों पर सरकारी डिस्काउंट हड़पने का खेल:53 ग्राहकों के नाम फर्जी स्क्रैप सर्टिफिकेट बनाए, असली कस्टमर तक पहुंचा भास्कर तो हुआ खुलासा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });