तलाक, घरेलु हिंसा, बच्चों की कस्टडी और भाई की रिहाई की लड़ाई लड़ रहीं सेलिना जेटली ने हाल ही में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस मामले की तुलना अपने मामले से की। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए ये भी कहा कि जिस समय तक ट्विशा की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई, तब कुछ लोग पौधों की चिंता कर रहे थे। सेलिना जेटली ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्विशा शर्मा के लिए भावुक होकर लिखा, ‘शादी हमेशा खुशियों भरी नहीं होती। कभी-कभी सबसे बड़ा दर्द वही होता है, जिसे कोई देख नहीं पाता। ट्विशा शर्मा की दुखद कहानी ने पूरे देश को हिला दिया है। एक पढ़ी-लिखी, खूबसूरत और हुनरमंद लड़की, जिसकी जिंदगी घर के अंदर होने वाले दुख, अकेलेपन और हिंसा में फंस गई।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘जब उसकी चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी, जब उसका दुखी परिवार अपनी बेटी के लिए जवाब, पोस्टमार्टम और इंसाफ की गुहार लगा रहा था, तब लोगों का ध्यान पौधों को पानी न देने जैसी बातों पर चला गया। यह देखकर इस दर्दनाक घटना को देख रहे बहुत से लोग अंदर तक हिल गए।’ ‘यही अत्याचार की सबसे डरावनी बात है। धीरे-धीरे एक महिला का दर्द लोगों के लिए आम बात बन जाता है, और फिर उसकी तकलीफ किसी को दिखाई नहीं देती। हर दर्द शरीर पर चोट के निशान नहीं छोड़ता।’ ट्विशा केस की तुलना सेलिना जेटली ने अपनी ?
ट्विशा डेथ केसः सेलिना जेटली हुईं भावुक:कहा- चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई, परिवार गुहार लगा रहा था और लोगों का ध्यान पौधों पर था
By worldprime
On: मई 26, 2026 11:18 पूर्वाह्न
---Advertisement---