क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे ठगा था..

On: मई 27, 2026 12:46 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का पीए बताया था। आरोपी ने कहा कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण परेशानी में फंस गया है। उसने डीजल भरवाने और तत्काल जरूरत का हवाला देते हुए पैसों की मांग की।. https://www.instagram.com/reel/DYzD-Xao4PE/? igsh=MTM4a2JtZHg4YjF2. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे उस पर आसानी से भरोसा हो गया। आरोपी ने पहले 4,500 रुपये मांगे, लेकिन परेशानी की बात सुनकर विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से आरोपी के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए।. करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ। उन्होंने नितिन नवीन के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली, जहां से पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है।. इसके बाद खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खाते और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ओडिशा में मिली, जिसके बाद रायपुर पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरह और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।. गौरतलब है कि हाल ही में राजधानी रायपुर में भाजपा नेताओं को निशाना बनाने की दूसरी बड़ी घटना भी सामने आई थी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटना का शिकार हुए थे, हालांकि उस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ शो के दौरान लगी आग:शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे:दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया; कोरिया के वर्ल्ड चैंपियंस को 21-19, 21-18 से हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची

red and white modern breaking news youtube thumbnail

KARNATAKA NEW CM | डीके बने कर्नाटक के किंग!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });