क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur News: डायल 112 ड्राइवर भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, AI से बनाया गया पोस्टर वायरल; पुलिस ने बताया फेक

On: मई 27, 2026 6:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur News: रायपुर में डायल 112 इमरजेंसी सर्विस की नई गाड़ियों के लिए ड्राइवर भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 सेवा के लिए ड्राइवर भर्ती का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने इस पोस्टर को पूरी तरह फर्जी बताया है।tcw

वायरल पोस्टर में 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपए वेतन, 8 घंटे की ड्यूटी और 21 से 40 वर्ष तक आयु सीमा जैसी जानकारी दी गई है। साथ ही एक मोबाइल नंबर जारी कर उम्मीदवारों से संपर्क करने की अपील की गई है।

डायल 112 प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पोस्टर विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।

विभाग ने भर्ती संबंधी किसी विज्ञापन से किया इंकार

डायल 112 इमरजेंसी सर्विसेज के डीएसपी विवेक सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की भर्ती संबंधी सूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने साफ कहा कि वायरल पोस्टर पूरी तरह फर्जी है। संबंधित वेंडर कंपनी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है और मामले की शिकायत साइबर सेल में की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 05 27 At 3.35.48 PM 679x1024 2 199x300

GVK कंपनी ने भी बताया फर्जी

डायल 112 सेवा का संचालन करने वाली ठेका कंपनी GVK ने भी वायरल भर्ती पोस्टर को फर्जी बताया है। कंपनी ने कहा कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया के लिए इस तरह के पोस्टर जारी नहीं किए जाते। कंपनी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में आकर किसी को पैसे न दें और न ही अपनी निजी जानकारी साझा करें।

साइबर ठगी की आशंका

रायपुर कमिश्नरेट सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश गुप्ता ने भी वायरल पोस्टर को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

वायरल पोस्टर में बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और गरियाबंद समेत कई जिलों में भर्ती का दावा किया गया है। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन-तीन ड्राइवर नियुक्त करने और 17 मई से जॉइनिंग शुरू होने की बात भी लिखी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में डायल 112 सेवा के लिए करीब 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई थी। इसके बाद भर्ती को लेकर चर्चाएं तेज थीं, जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने फर्जी भर्ती पोस्टर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ शो के दौरान लगी आग:शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे:दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया; कोरिया के वर्ल्ड चैंपियंस को 21-19, 21-18 से हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची

red and white modern breaking news youtube thumbnail

KARNATAKA NEW CM | डीके बने कर्नाटक के किंग!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });