क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

MP-UP, राजस्थान-हरियाणा में नौतपा के बीच बारिश और ओलावृष्टि:ओडिशा में 3 लोगों की मौत, 250 घर क्षतिग्रस्त; बांदा का तापमान 47.8°C

On: मई 29, 2026 4:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा में गुरुवार शाम मौसम बदला। नौतपा के चौथे इन राज्यों के जिलों में तेज आंधी चली साथ ही बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में शाम को ओले गिरे, लेकिन यहां दिन का अधिकतम तापमान 33°C रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में भी तामपान 23°C रहा, वहीं, गाजियाबाद, मथुरा, कासगंज, संभल और फर्रुखाबाद में बारिश हुई। झांसी और बदायूं में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आगरा, अलीगढ़ समेत 26 जिलों में 231kmph की रफ्तार का तूफान आने का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मई को प्रदेश में 100 किमी/घंटे की स्पीड से तूफान आ सकता है। बारिश का सिलसिला 31 मई तक जारी रह सकता है। इधर, मध्य प्रदेश के दमोह में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। दिल्ली-NCR में तेज बारिश और ओले गिरे। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने और तूफान से 3 लोगों की मौत हुई है। मयूरभंज, क्योंझर और अंगुल जिलों में 150 से ज्याद घर क्षतिग्रस्त हुए। राउरकेला में आए तूफान से 63 घरों को नुकसान पहुंचा, यहां कई पेड़ उखड़ गए। राज्यों से गर्मी और बारिश-ओलावृष्टि की तस्वीरें… आज मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश की संभावना देश के 80-90% हिस्से में आज मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है। मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से भी बादल कमजोर हुए हैं। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत हैं। राज्यों में हीटवेव की स्थिति 30 मई: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी, गरज-चमक के आसार हैं, वहीं कुछ जगह ओले गिर सकते हैं। कई इलाकों में तापमान 3°C से 6°C तक गिर सकता है। 31 मई: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। ओडिशा में बाकी इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्म काला हिरण का पोस्टर जारी:सलमान खान-लॉरेंस विवाद और 1998 शिकार मामले पर आधारित कहानी दिखेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: पंत के कप्तानी छोड़ते ही क्यों ट्रोल हुए संजीव गोयनका? पुराना वीडियो हो रहा वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NDA की 150वीं पासिंग आउट परेड, 355 नए अफसर मिले:आर्मी चीफ बोले- उकसावे पर भारत के रिएक्शन का पैमाना ऑपरेशन सिंदूर, कैडेट इसे कायम रखें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन: बोले- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे; वैभव झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैम करन के आईपीएल छोड़ने पर भड़के संगकारा: कहा- चोट सीजन खत्म करने वाली थी, तो सरे के लिए क्यों खेल रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैम करन के आईपीएल छोड़ने पर भड़के संगकारा: कहा- चोट सीजन भर ठीक नहीं होने वाली थी, तो सरे के लिए क्यों खेल रहे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });