क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता शांतनु सेन का इस्तीफा, कहा- जनता कुछ फैसलों के खिलाफ थी फिर भी पार्टी का बचाव किया

On: मई 29, 2026 5:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह 4 मई के चुनावी नतीजों और जनता की भावना को बताया। इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को शांतनु सेन ने कहा कि वह शुरुआत से ही टीएमसी के साथ जुड़े रहे हैं और पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसे निभाने की कोशिश की। कई बार उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का बचाव करना पड़ा, जब जनता इसके पक्ष में नहीं थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में तीन साल बाद किसी गांव का पुनर्वास, बफर जोन में ग्रामीणों की वापसी मणिपुर में 3 मई 2023 से शुरू हुए विस्थापन के बाद पहली बार किसी कूकी-जो गांव का पुनर्वास हुआ है। बफर जोन में स्थित खोडांग गांव में गुरुवार को ग्रामीणों की आधिकारिक वापसी हुई। यह गांव चुराचांदपुर, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा के पास है। यह गांव 28 मई 2023 से खाली पड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हथियारबंद मैतेई समूह अरंबाई तेंगगोल के कथित हमले के बाद ग्रामीणों को भागना पड़ा था। हिंसा के बाद 40 से ज्यादा घरों में से ज्यादातर जला दिए गए थे। करीब 8 घर ही बचे थे। इसके बाद गांव वीरान रहा। गांव प्रमुख जैमिनलियन हाओकिप ने कहा कि अब लोग फिर से अपनी सामान्य आजीविका से जुड़े काम कर पाएंगे। बेंगलुरू से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान भारी बारिश की वजह से जयपुर डायवर्ट, सिद्धारमैया समेत 6 कांग्रेस नेता सवार थे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के चार्टर्ड विमान को गुरुवार शाम दिल्ली में भारी बारिश के कारण जयपुर डायवर्ट (मोड़ना) करना पड़ा। सिद्धारमैया कांग्रेस के पांच अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चार्टर्ड ‘एम्ब्रेयर’ विमान से बेंगलुरु के एचएएल (HAL) एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने से वीआईपी मूवमेंट रुक गया। इसके बाद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की बिल्कुल सुरक्षित लैंडिंग हुई। हालांकि, डायवर्ट होने के तीन घंटे बाद तक भी इस विमान ने दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान नहीं भरी थी। हरियाणा के नूह में बकरीद के दौरान हिंसा, 12 घायल हरियाणा के नूह जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज के बाद दो गांवों के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में पुरानी रंजिश और पंचायत चुनाव विवाद झगड़े की वजह बने। बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री से मुलाकात, आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को दिल्ली जनजाति सुरक्षा मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी समुदायों के विकास और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट कर कहा कि उन्हें जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने लिखा- उनकी जनजातीय समाज के प्रति समर्पण भावना अत्यंत प्रशंसनीय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्म काला हिरण का पोस्टर जारी:सलमान खान-लॉरेंस विवाद और 1998 शिकार मामले पर आधारित कहानी दिखेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: पंत के कप्तानी छोड़ते ही क्यों ट्रोल हुए संजीव गोयनका? पुराना वीडियो हो रहा वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NDA की 150वीं पासिंग आउट परेड, 355 नए अफसर मिले:आर्मी चीफ बोले- उकसावे पर भारत के रिएक्शन का पैमाना ऑपरेशन सिंदूर, कैडेट इसे कायम रखें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन: बोले- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे; वैभव झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैम करन के आईपीएल छोड़ने पर भड़के संगकारा: कहा- चोट सीजन खत्म करने वाली थी, तो सरे के लिए क्यों खेल रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैम करन के आईपीएल छोड़ने पर भड़के संगकारा: कहा- चोट सीजन भर ठीक नहीं होने वाली थी, तो सरे के लिए क्यों खेल रहे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });