क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कर्नाटक CM सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर:कांग्रेस हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे; शिवकुमार की शपथ अगले हफ्ते संभव, कैबिनेट में होंगे 4 डिप्टी सीएम

On: मई 29, 2026 8:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कर्नाटक राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। मौजूदा डिप्टी CM डीके शिवकुमार प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। तब तक सिद्धारमैया कार्यवाहक CM रहेंगे। कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन राज्यपाल के शहर में न होने के कारण यह मंजूर नहीं हो सका। बेंगलुरु पहुंचने पर राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी सूत्रों की मानें तो डीके अगले हफ्ते नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। इधर, इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ नई कैबिनेट के मंत्रियों के नाम पर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार डिप्टी CM नियुक्त किए जा सकते हैं। इस्तीफे के ऐलान से पहले की 2 तस्वीरें… नई कैबिनेट में 4 डिप्टी सीएम संभावित, खड़गे-सिद्धारमैया के बेटे भी रेस में पार्टी सूत्रों की मानें तो CM के साथ-साथ कैबिनेट भी बदलेगी। करीब 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। शिवकुमार कैबिनेट में सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कि नए मंत्री डिप्टी सीएम सिद्धारमैया की पसंद के होंगे। इनके नामों पर मुहर लगवाने के लिए ही सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ-साथ डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया के बेटे और विधान परिषद सदस्य (MLC) यतींद्र को DK कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, उन्हें कोई अहम मंत्रालय दिया जा सकता है ताकि सिद्धारमैया की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और राज्य कैबिनेट में मंत्री प्रियंक खड़गे को नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। राज्यसभा नहीं जाएंगे पूर्व CM सिद्धारमैया मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 28 मई को दोपहर 3 बजे अपने कैबिनेट सहयोगियों और डीके शिवकुमार के साथ बेंगलुरु में ‘लोक भवन’ पहुंचे। हालांकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत निजी कारणों से नागदा (मप्र) गए हुए थे, इसलिए सिद्धारमैया ने त्यागपत्र राज्यपाल के स्पेशल सेक्रेटरी प्रभु शंकर को सौंपा। इसके बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी हाईकमान मुझे राज्यसभा जाने के लिए कह रहा है, लेकिन मैंने मना कर दिया है। मैं विधायक के रूप में बना रहूंगा। राज्यसभा के समीकरणों पर भी नजर कर्नाटक में राज्यसभा की जिन चार सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से कांग्रेस दो सीटें आसानी से जीत सकती है, और तीसरी सीट पर भी उसे बढ़त हासिल है, जहाँ उसे बस कुछ और वोटों की जरूरत है। सूत्रों ने बताया कि AICC प्रभारी रणदीप सुरजेवाला तीन में से दो राज्यसभा सीटों के लिए नामों का पैनल सौंपेंगे, और खड़गे को राज्यसभा में एक और कार्यकाल दिया जाएगा। राज्य में MLC की सात सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए भी संभावित नामों का एक पैनल शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा। 3 साल की खींचतान 3 दिन में खत्म हुई आलाकमान ने क्यों फैसला लिया सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक में आज विधायक दल की बैठक:शिवकुमार को नेता चुना जा सकता है; 4 जून को शपथ संभव; CM सिद्धारमैया इस्तीफा दे चुके हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: क्या अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? कोच संगकारा ने 15 साल के बैटर के लिए कहा ये

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- भारत तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा, दोनों देश मिलकर नई तकनीकों पर काम कर रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रेंच ओपन- जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार: कैमरामैन पर भड़के, 19 साल के कोन्सेका ने 5 घंटे चले मैच में हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एशियन गेम्स की टीम से कटा सूर्यकुमार का पत्ता? : BCCI ने तैयार की 30 संभावितों की सूची; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG:₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });