क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Tehsildar Strike: छत्तीसगढ़ में 500 तहसीलदारों की हड़ताल, विधायक की गिरफ्तारी की मांग; पूरा कामकाज ठप

On: मई 29, 2026 3:41 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Tehsildar Strike: छत्तीसगढ़ में 500 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार शुक्रवार को हड़ताल पर रहे, जिससे प्रदेशभर में राजस्व विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने सरगुजा जिले के सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग करते हुए काम बंद आंदोलन शुरू किया है। विधायक पर नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।tcw

रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों में तहसील कार्यालयों का काम प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते नामांतरण, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हुए।

दरअसल, सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नायब तहसीलदार ने विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी के साथ दुर्व्यवहार किया

जानकारी के अनुसार विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र के लिए 14 मई को आवेदन जमा किया था। आरोप है कि कई दिनों तक काम नहीं होने पर वह 27 मई को फिर उप तहसील कार्यालय पहुंचीं। सीमा धनकी का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा।

छत्तीसगढ़ में 500 तहसीलदारों की हड़ताल

इसके बाद मामले की जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को दी गई। आरोप है कि शाम को विधायक और उनके समर्थकों ने नायब तहसीलदार को राजापुर बुलाया, जहां विवाद बढ़ गया। तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक और समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा पहुंचे और उन्हें वहां से बाहर निकाला।

वहीं विधायक पक्ष का कहना है कि नायब तहसीलदार ने उनकी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है।

Image 66 300x224

नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ भी महिलाओं से जुड़े अपराध और धमकी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

तहसीलदार संघ ने कहा है कि जब तक आरोपी विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिकारियों ने सरकार से सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी; परमाणु कार्यक्रम पर भी सहमति का दावा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में संपत्ति विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या; 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना झगड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि:बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंडिगो को चौथी तिमाही में ₹2,536 करोड़ का घाटा:महंगे फ्यूल का बोझ यात्रियों पर डालेगी एयरलाइन; भारतीय इकोनॉमी FY27 में 6.9% की दर से बढ़ेगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });