क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

D.El.Ed Exam 2026: 4 जून को डीएलएड प्रवेश परीक्षा, जानिए ड्रेस कोड से लेकर सबकुछ

On: मई 29, 2026 5:46 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

D.El.Ed Exam 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से 4 जून गुरुवार को आयोजित होने वाली डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बस्तर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जगदलपुर शहर में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों में कुल 3 हजार 891 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।tcw

परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

1779693634392 300x190

ड्रेस कोड लागू

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा में ड्रेस कोड भी लागू रहेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। जूते-मोजे पहनकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बाली, झूमका सहित किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

मोबाइल, घड़ी, बेल्ट, पर्स, स्कार्फ, टोपी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संचार सामग्री भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट नहीं है, उन्हें दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। साथ ही मूल प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य रहेगा।

Cg Pre Deled Entrance Exam 2026 Featured Image 300x150

ये हैं परीक्षा सेंटर

जगदलपुर में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, बहुउद्देशीय स्कूल, सेजेस कन्या स्कूल सहित कई संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अधिकांश केंद्रों में 300 से 360 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अनिल श्रीवास्तव को समन्वयक और डॉ. अजय सिंह ठाकुर को सहायक समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Nayeem Hasan: बांग्लादेश के क्रिकेटर नईम ने चटगांव पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, मामले की जांच शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अनिल कपूर बोले- इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं:नए रियलिटी शो के प्रोमो में कहा- यहां रट्टू तोतों की नहीं चलेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश:AN-32 विमान में लैंड करते ही आग लगी, दो हिस्सों में टूटा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोदी फ्रांस-स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर रवाना:G7 समिट में सबसे ज्यादा 7वीं बार शामिल होने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे; ट्रम्प से मुलाकात संभव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ENG W vs SL W: महिला टी20 विश्व कप की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मैच में टूटे रिकॉर्ड; इंग्लैंड का दिखा दबदबा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });