एक्टर जैकी श्रॉफ ने सलमान खान के करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जैकी ने कहा कि उस समय सलमान फिल्म फलक (1988) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनके पिता सलीम खान फिल्म के डायलॉग लिख रहे थे। जैकी ने कहा, ‘मैंने सल्लू बाबा को उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी दिलाई थी। हालांकि बाद में मैंने प्यार किया रिलीज हुई और उसी ने उन्हें स्टार बना दिया।’ उन्होंने बताया कि सेट पर सलमान की तस्वीर देखने के बाद उन्हें लगा था कि सलमान तो बहुत हैंडसम हैं। जैकी ने कहा, ‘मैं उनकी फोटो लेकर सुभाष घई जी के पास गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर मैं उसे के सी बोकाड़िया के पास ले गया। उन्होंने अपने साले को फोटो दिखाने के लिए कहा और इसी तरह सलमान को वह रोल मिला। मैं उनकी तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था।’ सलमान के साथ अपने लंबे संबंधों पर बात करते हुए जैकी ने कहा कि उन्होंने सलमान की अधिकांश फिल्मों में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा, ‘पहले वह मुझे अपनी हर फिल्म में लेते थे, लेकिन कुछ समय से उन्होंने मुझे किसी फिल्म में कास्ट नहीं किया है।’ शाहरुख खान के बारे में भी की बात जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। जो फिल्म किंग अंकल (1993) की शूटिंग क
‘सलमान खान को पहली फिल्म मैंने दिलाई थी’:जैकी श्रॉफ बोले- मैं सलमान की तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था
By worldprime
On: मई 30, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---