क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में संपत्ति विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या; 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना झगड़ा

On: मई 30, 2026 5:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कर्नाटक के विजयापुरा में संपत्ति विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच गोविंदपुरा गांव में छह लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें से पांच लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान दुंडप्पा निरल (65), शिवपुत्र निरल (563), चंद्रकांत उर्फ चंदू निरल (55), राहुल निरल (25), समर्थ निरल (23) और शब्बीर अत्तार (45) के रूप में हुई है, जबकि इस घटना में अरविंद (72) और संदीप (33) नामक दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़ितों के परिवार और पास के गांव के एक अन्य परिवार के बीच करीब 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘स्काईकास्ट सिस्टम’ का उद्घाटन किया, दुनिया के सिर्फ 18 देशों के पास ऐसी तकनीक केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भारत के पहले ‘स्काईकास्ट सिस्टम’ का उद्घाटन किया है। ृदुनिया भर में केवल 18 देशों के पास ऐसी प्रणाली है। दिल्ली के बाद यह सिस्टम जेवर एयरपोर्ट और फिर देश के अन्य हवाई अड्डों पर लगाया जाएगा। ये सिस्टम हवा की गति, दिशा, कोहरे और हवा के उतार-चढ़ाव (टर्बुलेंस) पर पैनी नजर रखेगा। यह तकनीक पायलटों और विमान ऑपरेटरों को उड़ान भरने और लैंडिंग के दौरान करीब तीन घंटे पहले ही मौसम का सटीक अलर्ट दे देगी। पुलवामा और शोपियां में कार्डियक अरेस्ट से CRPF के दो अधिकारियों की मौत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में स्थित अपने कैंपों में शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो अधिकारियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह शाम करीब 5:00 बजे पुलवामा के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके के एक कैंप में हुई, जहां जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के निवासी 56 वर्षीय असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) एस. सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, तो वहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। ओवैसी बोले- सड़कों पर नमाज पढ़ना गलत है, तो हर धर्म के त्योहारों पर यही नियम लागू हो AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि अगर सड़कों पर नमाज पढ़ना गलत है, तो हर धर्म के त्योहारों को सड़क पर मनाने के लिए भी यही नियम लागू होना चाहिए। अपनी पार्टी के मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिमों को हाशिए पर धकेलने और उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राएं निकाली जाती हैं और सड़कें बंद हो जाती हैं, तब उन पर आपत्ति क्यों नहीं जताई जाती, जबकि सड़कों पर पढ़ी जाने वाली नमाज बहुत कम समय के लिए होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी; परमाणु कार्यक्रम पर भी सहमति का दावा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘नागास्त्र’ के बाद एंटी-ड्रोन सिस्टम बना रही भारतीय कंपनी:फाउंडर बोले- ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ ‘नागास्त्र’; अब ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे, -40°C में तैनात होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि:बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘सलमान खान को पहली फिल्म मैंने दिलाई थी’:जैकी श्रॉफ बोले- मैं सलमान की तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });