30 मई को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी CUET-UG की पहली शिफ्ट की परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन ये बाद में दिन में 11 बजे से शुरू हो सकी। देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सर्वर और सिस्टम में आई दिक्कतों की वजह से पेपर टाइम पर शुरू नहीं हो सका। कई जगह छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ केंद्रों पर छात्रों का दावा है कि 4 घंटे इंतजार के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है। NTA बोला- ‘TCS की ओर से तकनीकी गड़बड़ी’ CUET एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कराती है। NTA के मुताबिक, TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से तकनीकी गड़बड़ी के चलते एग्जाम देर से शुरू हुआ। NTA का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। एग्जाम दे रहे कैंडिडेट्स को पूरा समय दिया जाएगा, ताकि किसी का भी नुकसान न हो। दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग बदली इसके अलावा, NTA ने दिन की दूसरी शिफ्ट के टाइमिंग्स में भी बदलाव की घोषणा की है। ये शिफ्ट पहले दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे का दिया गया था। लेकिन अब ये परीक्षा शाम 4 बजे से शुरू होगी। और इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 2:30 बजे का रहेगा। लगातार स्टूडेंट्स की परेशानी से भड़के पेरेंटेस इस बीच, एग्जाम सेंटर्स के बाहर इंत?
NEET, CBSE के बाद CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी:2 घंटे देरी से शुरू हुआ एग्जाम, सेंटर पर छात्रों की नारेबाजी
By worldprime
On: मई 30, 2026 2:27 अपराह्न
---Advertisement---