क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में 50 दिनों में 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार; 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त

On: मई 31, 2026 5:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 26 एफआईआर दर्ज करके 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 55 लोगों को सख्त कानून (PIT-NDPS) के तहत हिरासत में लिया है। इस दौरान 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिसमें 120 करोड़ रुपये मूल्य की 12 किलो हेरोइन और करीब 163 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली गोलियां शामिल हैं। तस्करों की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन ने उनकी 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। स्कूलों और अस्पतालों के पास नशा रोकने के लिए भारी निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत 6,400 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और संवेदनशील जगहों पर करीब 6,881 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में PWD विभाग सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट करेगा, हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट यानी आग से सुरक्षा की जांच कराने का आदेश दिया है। विभाग के आदेश के मुताबिक पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जोन के सभी संबंधित इंजीनियरों को अगले महीने के अंत तक यानी 25 जून या उससे पहले अपनी हर बिल्डिंग की जांच पूरी करके हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा। PWD ने यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में दिल्ली फायर सर्विस के नियमों में किए गए बदलाव के बाद उठाया है। नए नियमों के तहत अब सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों की सुरक्षा जांच किसी बाहरी एक्सपर्ट यानी थर्ड पार्टी से कराना अनिवार्य कर दिया गया है, और इस पूरी प्रक्रिया और जांच के बाद ही बिल्डिंग के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। कर्नाटक में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की मौत, छुट्टियों में रिश्तेदार के घर गए थे कर्नाटक के धारवाड़ में शनिवार को में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना गराग थाना क्षेत्र के सिंगनहल्ली गांव के पास दोपहर करीब 4 से 4:15 बजे के बीच हुई। धारवाड़ की पुलिस अधीक्षक (SP) गुंजन आर्य ने बताया कि डूबने वाले लड़कों की उम्र 12, 15 और 16 साल थी, जो आपस में रिश्तेदार थे। इनमें से दो लड़के सिंगनहल्ली गांव के ही रहने वाले थे, जबकि तीसरा लड़का छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के घर रहने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों लड़के पानी में तैरने के लिए थर्माकोल की शीट का सहारा लेकर उतरे थे। लेकिन तालाब के तल में भारी गाद (कीचड़) होने की वजह से वे उसमें फंस गए और डूब गए। दिल्ली ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी रैकेट पकड़ा गया, 6 लोगों को गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी करने वाले साइबर क्राइम रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को बैंक खाता किट, सिम कार्ड और क्यूआर कोड व्हाट्सएप के जरिए सप्लाई किए जाते थे। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद मुख्य आरोपी निशांत और शोएब को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे आगे की पूछताछ जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने पहुंची BSF:स्थानीय बोले- अब चैन से सो सकेंगे, बांग्लादेशी हमारी फसल नहीं काट पाएंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय महिला टीम दूसरा टी20 26 रन से हारी: इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की, केम्प ने 39 रन बनाकर 2 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें:भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ICL से टकराव के बाद कैसे बनी योजना: साल दर साल चढ़ता गया परवान, पीछे कई बड़े चेहरे; क्या है IPL की पूरी ABCD?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });