क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Govt. Job: सरकारी नौकरी नियमों में बड़ा बदलाव; अब भृत्य-चौकीदार, सहायक ग्रेड-3 के लिए ये अनिवार्य

On: मई 31, 2026 11:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Govt. Job: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न पदों के लिए नई शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित कर दी हैं। महानदी भवन (मंत्रालय) से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के 38 अलग-अलग सरकारी पदों के लिए योग्यता मानदंड पूरी तरह बदल दिए गए हैं। यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।tcw

सरकार के इस फैसले के बाद अब चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए भी अधिक शैक्षणिक योग्यता जरूरी होगी। भृत्य, चौकीदार, स्वीपर और माली जैसे पदों के लिए अब न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले इन पदों के लिए 5वीं, 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।

सरकारी विभागों में बढ़ते डिजिटल कार्यों और कंप्यूटर आधारित सिस्टम को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। वाहन चालक (ड्राइवर) पद के लिए भी अब 12वीं पास के साथ स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा।

ग्रेड-3 और कंप्यूटर पदों के लिए नए नियम

सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों के लिए अब केवल स्नातक होना पर्याप्त नहीं होगा। इन पदों के लिए कंप्यूटर योग्यता और टाइपिंग स्पीड भी अनिवार्य कर दी गई है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए

ग्रेजुएशन डिग्री + 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा + 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा टाइपिंग स्पीड जरूरी होगी।

सहायक ग्रेड-3 और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए

ग्रेजुएशन डिग्री + कंप्यूटर डिप्लोमा + 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य रहेगी।

शीघ्रलेखक पद के लिए

ग्रेजुएशन, कंप्यूटर डिप्लोमा और शीघ्रलेखन प्रमाण पत्र जरूरी होगा।

202600167 001 Page 0001 212x300 202600167 001 Page 0002 212x300 202600167 001 Page 0003 212x300 202600167 001 Page 0004 212x300 202600167 001 Page 0005 212x300 202600167 001 Page 0006 212x300 202600167 001 Page 0007 212x300 202600167 001 Page 0008 212x300 202600167 001 Page 0009 212x300 202600167 001 Page 0010 212x300

मैदानी और तकनीकी पदों पर भी बदलाव

श्रम निरीक्षक, उप निरीक्षक, मंडी निरीक्षक और पर्यवेक्षक जैसे पदों के लिए अब किसी भी विषय में स्नातक डिग्री बेस क्वालिफिकेशन तय की गई है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

पुराने भर्ती नियम निरस्त

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2008, 2013, 2022 और दिसंबर 2025 में जारी पुराने भर्ती नियम अब स्वतः निरस्त माने जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने निर्देश दिया है कि जिन विभागों ने अभी तक अपने भर्ती नियम अपडेट नहीं किए हैं, वहां भी यह नई व्यवस्था स्वतः लागू होगी।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने सभी विभागों से 25 मई तक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी मांगी थी। कई विभागों द्वारा जानकारी नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए सरकार ने नई भर्ती व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुतिन का ₹2.47 लाख करोड़ का एंटी-एजिंग प्रोजेक्ट:मिनी-पिग्स के अंदर इंसानी अंग उगाने पर काम शुरू, मकसद- बढ़ती उम्र को धीमा करना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले:वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ; 2026 में अब तक ₹2.25 लाख करोड़ की बिकवाली की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:लाओस की बाढ़ग्रस्त गुफा से 5 ग्रामीण खुद बाहर निकले, रेस्क्यू टीम हैरान; 2 अब भी लापता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:लाओस की बाढ़ग्रस्त गुफा से 5 ग्रामीण खुद बाहर निकले, रेस्क्यू टीम हैरान; 2 अब भी लापता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹46,078 करोड़ कम हुई; HDFC बैंक-एयरटेल का मार्केट कैप भी घटा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प की बेटी पति के साथ जैसलमेर पहुंचीं:2 लाख प्रतिदिन किराए वाले विला में रुकीं; एयरपोर्ट पर सुरक्षा में एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ तैनात

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });