क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पुतिन का ₹2.47 लाख करोड़ का एंटी-एजिंग प्रोजेक्ट:मिनी-पिग्स के अंदर इंसानी अंग उगाने पर काम शुरू, मकसद- बढ़ती उम्र को धीमा करना

On: मई 31, 2026 1:49 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के लिए 214 अरब डॉलर यानी करीब 280 लाख करोड़ रुपए का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट शुरू किया है। ‘न्यू हेल्थ प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजीज’ नाम के इस प्रोग्राम में मिनी-पिग्स (विशेष प्रजाति के सुअर) के अंदर इंसानी अंग उगाने जैसे तकनीकों पर काम किया जाएगा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में जीन थेरेपी, लैब में इंसानी अंग तैयार करना और बेहद कम तापमान वाली क्रायोथेरेपी जैसी तकनीकों पर भी काम होगा। रूसी सरकार का दावा है कि इस मिशन का मकसद उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना और दशक के अंत तक करीब 103 लाख लोगों की जान बचाना है। जीन थेरेपी से सेल्स की उम्र रोकने की कोशिश रूस के डिप्टी साइंस मिनिस्टर डेनिस सेकिरीनस्की ने अप्रैल में कहा था कि वैज्ञानिक ऐसी जीन थेरेपी तैयार कर रहे हैं, जो शरीर की कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सके। उन्होंने इसे एंटी-एजिंग की दिशा में सबसे अहम रिसर्च में से एक बताया। इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा बायोप्रिंटिंग पर आधारित है। इसमें 210D प्रिंटर की मदद से जीवित टिश्यू और अंग तैयार किए जाते हैं। रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि वे इंसानी कार्टिलेज और चूहे की थायरॉयड ग्लैंड तैयार कर चुके हैं। लक्ष्य है कि 230 तक इंसानी अंगों का पूरी तरह रिप्लेसमेंट किया जा सके। इसके साथ ही रूस जेनिटिकली मॉडिफाइड मिनी-पिग्स के अंदर इंसानी लिवर, किडनी और दिल को विकसित करने पर भी काम कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे भविष्य में ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी दूर हो सकती है। पुतिन क्रायोथेरेपी और पेप्टाइड थेरेपी लेते रहे है पुतिन काफी समय से क्रायोथेरेपी और पेप्टाइड थेरेपी लेते रहे है। रूस के वैज्ञानिक व्लादिमिर खाविंसन पुतिन को बछड़ों के टिशू से बने खास पेप्टाइड्स देते थे। वे पेप्टाइड थेरेपी के जरिए एंटी-एजिंग इलाज का समर्थन करते थे। उनका दावा था कि इंसान 230 साल तक जी सकता है। पुतिन खुद को जवान रखने के लिए क्रायोथेरेपी का इस्तेमाल भी करते हैं। इसमें शरीर को करीब माइनस 112 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कुछ समय रखा जाता है। ऑस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबास्टियन कुर्ज ने बताया था कि 2018 में क्रेमलिन की एक बैठक के दौरान पुतिन ने उन्हें इस थेरेपी के फायदे विस्तार से बताए थे। शी जिनपिंग के साथ ‘150 साल जीने’ की चर्चा हुई थी पिछले साल बीजिंग में सैन्य परेड के दौरान पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बातचीत भी चर्चा में आई थी। एक हॉट-माइक रिकॉर्डिंग में पुतिन इंसानी अंग बदलकर जीवन बढ़ाने और इंसानों के 150 साल तक जीने की संभावना पर बात करते सुनाई दिए थे। उस समय इसे दो उम्रदराज नेताओं की सामान्य बातचीत माना गया, लेकिन अब इसे रूस की लंबी उम्र वाली सरकारी योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। 73 साल के पुतिन खुद को फिट नेता के रूप में पेश करते हैं 73 साल के पुतिन लंबे समय से खुद को ताकतवर और फिट नेता के रूप में पेश करते रहे हैं। घुड़सवारी, आइस हॉकी, शिकार और मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी तस्वीरें अक्सर सामने आती रही हैं। पुतिन के कई करीबी सहयोगी भी अब 303 साल से ज्यादा उम्र के हो चुके हैं। ऐसे में यह एंटी-एजिंग मिशन सिर्फ वैज्ञानिक प्रयोग नहीं, बल्कि रूस की सत्ता के टॉप लीडरशिप की निजी चिंताओं से भी जुड़ा माना जा रहा है। रूस में पुरुषों की औसत उम्र सिर्फ 68 साल है, जो अमेरिका (76 साल) और यूरोप (80 साल) की तुलना में बहुत कम है। पुतिन की बेटी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पुतिन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को उनकी डॉक्टर बेटी मारिया वोरोत्सोवा और उनके सबसे करीबी वैज्ञानिक मिखाइल कोवलचुक संभाल रहे हैं। मारिया वोरोन्त्सोवा एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (हार्मोन और डायबिटीज की विशेष डॉक्टर) हैं और रूस के कई सरकारी जेनेटिक्स प्रोग्राम्स से जुड़ी हैं। दूसरे बड़े चेहरे मिखाइल कोवालचुक हैं, जो सोवियत दौर के कुर्चातोव इंस्टीट्यूट के चीफ हैं। उन्हें इस एंटी-एजिंग मिशन का मुख्य वैचारिक चेहरा माना जाता है। कोवालचुक कई बार कह चुके हैं कि विज्ञान जल्द इंसानों को शरीर के अंग लगातार बदलने और रिपेयर करने की क्षमता देगा। वैज्ञानिकों ने उठाए सवाल रूस की इस परियोजना पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। बायोप्रिंटिंग रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ओस्त्रोव्स्की का कहना है कि अगर रिसर्च के नतीजे बड़े इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित नहीं हो रहे, तो इन दावों पर पूरी तरह भरोसा करना मुश्किल है। ओस्त्रोव्स्की ने कहा कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से रूसी वैज्ञानिक दुनिया से काफी हद तक कट गए हैं। दुनिया से अलग रहकर साइंस में आगे बढ़ना आसान नहीं है, हो सकता है कि फंडिंग पाने के लिए पुतिन को वही बातें बताई जा रही हों, जो वह सुनना चाहते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की एंटी-एजिंग रिसर्च पश्चिमी देशों की तुलना में कम जांची-परखी स्टडीज पर आधारित है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक रूस में काफी ताकतवर और प्रभावशाली माने जाते हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प 80 साल की उम्र में पूरी तरह फिट:दिल की उम्र 14 साल कम निकली, दिमागी टेस्ट में 30 में 30 अंक मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले महीने 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह पूरी तरह फिट हैं। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प की नई मेडिकल रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की है। 3 पन्नों की इस रिपोर्ट में उनकी सेहत को बेहतरीन बताया गया है। ट्रम्प की मानसिक क्षमता की जांच के लिए मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट (एमओसीए) टेस्ट भी कराया गया। यह करीब 10 मिनट का टेस्ट होता है, जिससे डिमेंशिया, अल्जाइमर या दूसरी मानसिक समस्याओं के संकेतों का पता लगाया जाता है। ट्रम्प को इस टेस्ट में 30 में से पूरे 30 अंक मिले। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राहुल ने CBSE स्टूडेंट्स से बातचीत की:कहा- जिन्होंने केंद्र-CBSE से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Kawardha Murder: बोरी में कई टुकड़ों में मिली युवक की लाश, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘फिल्म धुरंधर में दिखाई गई हर बात सच है’:पाकिस्तानी पत्रकार बोले- जिस दौर की कहानी दिखाई गई, उस समय मैं वहां मौजूद था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vegetable Price Hike: महंगाई की मार, टमाटर से लेकर हरी सब्जियां भी महंगी, जानें सब्जी-भाजी की कीमत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया:चोर-चोर के नारे लगाए; कहा- एक निरंकुश मुख्यमंत्री अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });