पाकिस्तान के कराची में जन्मे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजाकिया ने हाल ही में दावा किया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाई गई घटनाएं पूरी तरह सच हैं। ANI द्वारा शेयर किए गए टॉक जर्नलिज्म इवेंट के दौरान आरिफ ने कहा, ‘मैं कराची शहर का मेयर था और चुनाव जीतकर इस पद पर पहुंचा था। जो कहानी ‘धुरंधर’ में दिखाई गई, उस दौरान मैं वहीं था। मेरा जन्म ल्यारी में हुआ और मैं वहीं बड़ा हुआ हूं, इसलिए मैं जानता हूं कि इसमें दिखाई गई हर बात सच है।’ उन्होंने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरा जन्म कराची में हुआ, लेकिन मेरे माता-पिता गुजरात के जूनागढ़ में पैदा हुए थे। मैं खुद को पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारतीय मूल का मानता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाकों में मानवाधिकार से जुड़े कई मुद्दों को अक्सर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं मिलती। धुरंधर की कहानी कराची के ल्यारी पर आधारित थी गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ कराची के ल्यारी इलाके में एक्टिव अपराधी गिरोहों और गैंगवार की पृष्ठभूमि पर आधारित थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। धु?
‘फिल्म धुरंधर में दिखाई गई हर बात सच है’:पाकिस्तानी पत्रकार बोले- जिस दौर की कहानी दिखाई गई, उस समय मैं वहां मौजूद था
By worldprime
On: मई 31, 2026 2:27 अपराह्न
---Advertisement---