क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha Murder: बोरी में कई टुकड़ों में मिली युवक की लाश, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

On: मई 31, 2026 3:00 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Kawardha Murder: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। अश्लील वीडियो के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग और लगातार दबाव से परेशान एक महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से कई किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, चौकी पोंडी क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा 28 मई की रात से लापता था। परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में एक बोरी के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

IMG 20260531 WA0043 300x225

कॉल डिटेल से खुला हत्याकांड का राज

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन खंगाली। जांच में सामने आया कि घटना से पहले उसकी लगातार बातचीत मंदाकिनी वर्मा नामक महिला से हो रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

 

वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

 

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मृतक उसके अश्लील वीडियो के आधार पर कथित रूप से उसे ब्लैकमेल करता था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। घटना वाली रात भी उसने महिला को मिलने के लिए मजबूर किया था।

IMG 20260531 WA0047 300x300

महिला ने बताया कि इसी से परेशान होकर उसने युवक को अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर मकान निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से उस पर हमला किया गया। शोर सुनकर महिला का पति रामस्नेही वर्मा भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

 

शव को बोरी में भरकर फेंका

 

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर में छिपाकर रखा। अगले दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा की मदद से शव को बोरी में भरा और ट्रैक्टर में लादकर ग्राम सोंढा के पास सुनसान इलाके में फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

 

तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामस्नेही वर्मा, मंदाकिनी वर्मा और रूपेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी ग्राम बैहरसरी, चौकी पोंडी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राहुल ने CBSE स्टूडेंट्स से बातचीत की:कहा- जिन्होंने केंद्र-CBSE से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘फिल्म धुरंधर में दिखाई गई हर बात सच है’:पाकिस्तानी पत्रकार बोले- जिस दौर की कहानी दिखाई गई, उस समय मैं वहां मौजूद था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vegetable Price Hike: महंगाई की मार, टमाटर से लेकर हरी सब्जियां भी महंगी, जानें सब्जी-भाजी की कीमत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रूस बुढ़ापा रोकने की तकनीक बना रहा:सुअर के अंदर इंसानी अंग उगाने पर काम जारी, ₹2.47 लाख करोड़ का एंटी एजिंग प्रोजेक्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुतिन का ₹2.47 लाख करोड़ का एंटी-एजिंग प्रोजेक्ट:मिनी-पिग्स के अंदर इंसानी अंग उगाने पर काम शुरू, मकसद- बढ़ती उम्र को धीमा करना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });