क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Murder: पिता ने बेटे के साथ मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड का किया मर्डर, चार्जिंग केबल से घोंटा गला

On: जून 1, 2026 12:34 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से नाराज एक हेडमास्टर ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल और प्लास्टिक की सुतली से की गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र स्थित सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है।. पुलिस के अनुसार आरोपी शिवकुमार कामले (49) कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के सिंगारपुर स्थित मिडिल स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ है। उसकी पत्नी रीना कामले का मुंगेली निवासी दावेंद्र बघेल (27) के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।. जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले ही शिवकुमार अपने परिवार के साथ बिलासपुर के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने आया था। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि शिवकुमार ने पत्नी से दावेंद्र को घर बुलाने के लिए कहा। फोन करने पर दावेंद्र घर पहुंच गया, जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।. दोपहर के समय स्थिति गंभीर होती देख रीना कामले सकरी थाने पहुंची और पुलिस को घर में चल रहे विवाद की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के अंदर दावेंद्र बघेल का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि आरोपी पिता और पुत्र मौके से फरार हो चुके थे।. जांच में सामने आया कि दावेंद्र और रीना की पहचान करीब दो साल पहले एक पारिवारिक विवाह समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और प्रेम संबंध शुरू हो गया। दावेंद्र कैटरिंग का काम करता था।. पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवकुमार ने बताया कि उसे करीब एक माह पहले दोनों के संबंधों की जानकारी मिली थी। उसने पत्नी को दावेंद्र से संपर्क रखने से मना किया था और उसका सिम कार्ड भी तोड़ दिया था। इसके बावजूद दावेंद्र शनिवार को नया सिम देने के लिए रीना से मिलने पहुंचा था।. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति बन गई। इसी दौरान शिवकुमार और उसके बेटे ने मिलकर प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल चार्जिंग केबल से दावेंद्र का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।. पिता-पुत्र गिरफ्तार.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Rajnandgaon News: गलत जांच रिपोर्ट में नाबालिग को बताया प्रेग्नेंट, थाने में गला दबाकर चेहरा नोचा; TI और महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को लौटेंगे:दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी:सुप्रीम कोर्ट बोला- एजेंसियां पहले से दबाव में हैं, अभी परीक्षा का तरीका बदलना संभव नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मई में मारुति ने रिकॉर्ड 2.42 लाख गाड़ियां बेचीं:पिछले साल से 34% ज्यादा; किआ, महिंद्रा और टोयोटा की बिक्री भी 11% तक बढ़ी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Skywalk: रायपुर स्काईवॉक का काम अब भी अधूरा, डेडलाइन खत्म; 60% काम बाकी, कब होगा पूरा ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आरसीबी जीत के बाद विक्ट्री परेड नहीं करेगी: बेंगलुरु पुलिस की सलाह के बाद फैसला, पिछले साल भगदड़ में 11 मौतें हुई थीं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });