CBSE Cyber Attack: CBSE के री-इवैल्युएशन पोर्टल पर सोमवार को बड़ा साइबर अटैक करने की कोशिश की गई। बोर्ड ने बताया कि 2 जून को जैसे ही कक्षा 12वीं के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए पोर्टल खोला गया, साइबर हमलावरों ने सिस्टम को निशाना बनाया। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के कारण पोर्टल सामान्य रूप से कार्य करता रहा और छात्रों को आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं हुई।. CBSE के अनुसार, पोर्टल शुरू होने के बाद महज 2 मिनट के भीतर लगभग 15 लाख हिट्स भेजी गईं। इसके साथ ही करीब एक लाख बार सिस्टम में सेंधमारी की कोशिश की गई। बोर्ड ने दावा किया कि उसकी साइबर सुरक्षा प्रणाली पहले से ऐसे हमलों से निपटने के लिए तैयार थी, जिसके चलते सभी प्रयास विफल कर दिए गए।. 16 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन. बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 2 जून दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन किया। वहीं पोर्टल पर एक समय में 8 हजार से ज्यादा यूजर्स सक्रिय रहे। छात्र 6 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।. शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की उच्च स्तरीय जांच. ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित गड़बड़ियों और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल से जुड़ी शिकायतों के बाद शिक्षा मंत्रालय ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।. उत्तर पुस्तिकाओं के डाटा को लेकर बढ़ी चिंता. हाल ही में सीबीएसई ने स्वीकार किया था कि 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ा कुछ डाटा सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध होने के दावे सही पाए गए हैं। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे थे।.
CBSE Cyber Attack: CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स भेजीं, 1 लाख बार सेंधमारी..
By worldprime
On: जून 3, 2026 12:24 अपराह्न
---Advertisement---