रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में एचआईवी (HIV) संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। रायगढ़ जिले में हाल ही में हुई जांच के दौरान 57 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मरीजों की पहचान के बाद उनके इलाज और परामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर HIV संक्रमित लोगों की पहचान कर रही है। जो लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उनके लिए सरकार के पास इलाज और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।मंत्री ने कहा कि युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग को भी संक्रमण के जोखिम से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन और पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही समाज और परिवारों को भी इस विषय में जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रदेश में क्या है HIV की स्थिति ? स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 25 हजार से 26 हजार HIV संक्रमित मरीज दर्ज हैं। इन मरीजों के उपचार के लिए राज्यभर में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां मुफ्त दवाइयां और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा?
छत्तीसगढ़ में HIV का बढ़ता खतरा, रायगढ़ में 57 नए मरीज मिले,राज्य में 25 हजार से ज्यादा संक्रमित…
By worldprime
On: जून 4, 2026 3:41 अपराह्न
---Advertisement---