मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान के बड़े भाई और अभिनेता फैसल खान गुरुवार को हरदोई स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार संध्या यादव से मुलाकात की। एक महीने पहले लापता हुईं उनकी मां लल्ली देवी (71) की तलाश में मदद करने के लिए लोगों से अपील की। फैसल खान ने कहा- लल्ली देवी पिछले एक महीने से लापता हैं। परिवार उनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा। उनकी सकुशल जानकारी देने या उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। आमिर खान के गांव नहीं आने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, “वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं। जब उनका मन होगा, वे खुद आ जाएंगे।” दरअसल, आमिर और फैसल खान के पूर्वज शाहबाद क्षेत्र के निवासी थे। परिवार की करीब 120 बीघा कृषि भूमि और बाग अख्तियारपुर-दिलावरपुर गांवों में स्थित है। फैसल खान इन खेतों और बागों की देखरेख करते हैं। फैसल, फिल्म मेला सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। देखिए तस्वीरें… अब पूरा मामला जानिए… तहसीलदार संध्या यादव ने बताया- उनकी मां लल्ली देवी 30 अप्रैल 2026 को लखनऊ के अर्जुनगंज-अहिमामऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गईं और फिर घर नहीं लौट सकीं। आखिरी बार उन्हें अहिमामऊ स्थित शहीद पथ सर्विस लेन के पास फौजी ढाबा क्षेत्?
‘आमिर खान गाय-भैंस नहीं कि साथ लाऊं’:हरदोई में भाई फैजल बोले- तहसीलदार की लापता मां को खोजने वाले को 2.51 लाख देंगे
By worldprime
On: जून 3, 2026 11:58 अपराह्न
---Advertisement---