क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर:₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

On: जून 5, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 230,230 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 220 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाएगा। 5:30 बजे मोदी दमन पहुंच जाएंगे। वहां नए एयरपोर्ट के साथ रोड और टूरिज्म से जुड़े 303,970 करोड़ रुपए योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा करेंगे। सूरत, दमन के बाद लक्षद्वीप में वर्चुअल उद्घाटन सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। 4,732 करोड़ रुपये वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें NH-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन वाहन अंडरपास और NH-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में VUP-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पिछले दौरे पर PM ने पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी पीएम नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात दौरे पर थे। उन्होंने वडोदरा में जनसभा के दौरान लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा- सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है। पीएम की अपील के बाद ने फॉरेन ट्रिप 30% कैंसिल प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील का असर गुजरात में दिखने लगा था। दिव्य भास्कर ने पीएम की अपील का असर जानने गुजरात की कई बड़ी ट्रैवल एजेंसियों से बात की, तो पता चला कि राज्य में इंटरनेशनल ट्रिप में 30 फीसदी कमी आ गई है। सूरत के ट्रैवल एजेंट कुलदीप सोनी ने बताया- पीएम के बयान के तुरंत बाद से ही गुजरात में असर दिखना शुरू हो गया था। अब तो अंतिम चरण में पहुंच चुकीं बुकिंग भी रद्द होनी शुरू हो गई हैं। यहां तक कि इंटरनेशनल ट्रिप के लिए पूछताछ में भी भारी गिरावट आ गई है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह एनर्जी संकट बढ़ रहा है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BCCI: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कब होगा भारतीय टी20 टीम का एलान? मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TCS नासिक केस, पीड़ित बोली- PAK मौलवियों के वीडियो दिखाए:कहा- भजन सुनना-मंदिर जाना बंद करो; अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नोएडा में अपार्टमेंट के 12वीं फ्लोर पर आग:फ्लैट छोड़कर भागे लोग, अफरा-तफरी मची; 28 मंजिला है बिल्डिंग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सम्राट सरकार ने लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा खत्म की:तेजप्रताप को मिलेगा अब एक बॉडीगार्ड; बंगला विवाद के बीच घटी सिक्योरिटी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती: लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली अग्निकांड, एक-दूसरे की बाहों में मिले कपल के शव:IVF के लिए रुके थे; 21 मौतें, लाइबेरियाई महिला की पहचान हुई, पति अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });