क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत के साथ जल्द ट्रेड डील होगा

On: जून 5, 2026 6:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने कहा- भारत अमेरिका पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता था, जबकि अमेरिका को उससे ज्यादा फायदा नहीं मिलता था। ट्रम्प ने दावा किया कि अब स्थिति बदल गई है और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा पैसा कमा रहा है। उन्होंने कहा- हमें एक समझौते तक पहुंचना है क्योंकि मैं PM मोदी को बहुत पसंद करता हूं। ट्रम्प के बयान के बीच अमेरिका ने भारत सहित 54 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि इन देशों में जबरन मजदूरी से बने उत्पादों के आयात पर पर्याप्त रोक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… भारतीय मूल की महिला को 853 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ₹85 करोड़ मिले ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की वर्षा गोहिल ने 23 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 7.5 लाख पाउंड (लगभग 85 करोड़ रुपए) जीते हैं। मामला तलाक केस का है। कोर्ट ने वर्षा को उनके पूर्व पति भद्रेश गोहिल की संपत्ति में हिस्सेदारी देने का आदेश दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा ने 2002 में पति से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उस समय कपल के बीच एग्रीमेंट हुआ, जिसके तहत वर्षा को लगभग 270,000 पाउंड (लगभग 3.5 करोड़ रुपये) और परिवार की प्यूजो कार मिली। वर्षा को शक था कि पति ने अपनी सारी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है। सच तब सामने आया जब नाइजीरिया के पूर्व गवर्नर जेम्स इबोरी के सहयोगियों से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भद्रेश गोहिल मुख्य आरोपी बन गए। अधिकारियों ने उन पर ऑफशोर स्ट्रक्चर और ग्राहक खातों से लाखों पाउंड ट्रांसफर करने में मदद करने का आरोप लगाया। लंबी जांच के बाद, उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग, जालसाजी और धोखाधड़ी की साजिश का दोषी पाया गया। 2011 में, उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। जांच के दौरान भद्रेश की करोड़ों रुपए की संपत्तियां का खुलासा हुआ, जिनकी जानकारी तलाक के समय नहीं दी गई थी। इसके बाद वर्षा ने पुराने तलाक एग्रीमेंट को चुनौती दी। मामला ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि अगर कोई पति या पत्नी अपनी संपत्ति छिपाता है, तो उसे इसका फायदा नहीं मिल सकता। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा। हाई कोर्ट ने माना कि संपत्ति का एक हिस्सा वैध कारोबार से कमाया गया था और वह वैवाहिक संपत्ति का हिस्सा है। कोर्ट ने वर्षा गोहिल को 85 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया। जज ने भद्रेश गोहिल को बेईमान बताते हुए उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। हाल ही में कोर्ट ऑफ अपील ने आगे इस केस में किसी अपील पर रोक लगा दी, जिससे 23 साल पुराना यह विवाद आखिरकार खत्म हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज:रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रहने का अनुमान; रुपए को संभालने और महंगाई रोकने पर फोकस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 74,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक ऊपर 23,450 पर पहुंचा; मीडिया और आईटी शेयरों में खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आमिर खान ने तीसरी शादी की खबर को कन्फर्म किया:5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से करेंगे शादी, 2025 में रिलेशनशिप पब्लिक किया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BCCI: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कब होगा भारतीय टी20 टीम का एलान? मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हिमाचल में 12 बजे के बाद साच-पास में एंट्री नहीं:बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट, बेंगलुरु के 8 लोगों की मौत के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TCS नासिक केस, पीड़ित बोली- PAK मौलवियों के वीडियो दिखाए:कहा- भजन सुनना-मंदिर जाना बंद करो; अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });