आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को गुरुवार को कन्फर्म कर दिया है। बुधवार को उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।” कुछ महीने पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। आमिर ने कहा, ‘अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’ आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सै?
आमिर खान ने तीसरी शादी की खबर को कन्फर्म किया:5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से करेंगे शादी, 2025 में रिलेशनशिप पब्लिक किया था
By worldprime
On: जून 5, 2026 9:18 पूर्वाह्न
---Advertisement---