आज लगभग हर बजट और हर जरूरत के लिए एक अच्छा फोन बाजार में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते हैं और किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, तो इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन आने वाले हैं, जिनका इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। जुलाई और सितंबर में गूगल-एपल के नए फोन भी आने वाले हैं। कैमरा फोन से लेकर गेमिंग तक, यह 6 स्मार्टफोन होंगे दिलचस्प पिक्सल 11 सीरीज, फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 11 प्रो और प्रो XL अच्छे विकल्प होंगे। इस बार तीनों रियर कैमरों में नए सेंसर होंगे। नया 50MP प्राइमरी कैमरा… मिलेगा और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी सुधार होगा। ये अगस्त में लॉन्च हो सकता है। आईफोन 18 सीरीज, वीडियोग्राफी में बेस्ट अगर वीडियो शूटिंग पसंद है तो आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का इंतजार करें। इनमें ‘वैरिएबल अर्पचर’ मिलेगा।… इससे तय कर सकेंगे कि कैमरे में कितनी रोशनी आए व बैकग्राउंड कितना ब्लर हो। यह फोन सितंबर में आएगा। वनप्लस, बड़ी बैटरी के लिए कई विकल्प बैटरी में वनप्लस का नॉर्ड-6 अच्छा है। 41 हजार रुपए में 8 हजार mAh बैटरी मिलती है। 30 हजार रु. तक बजट है तो वनप्लस नॉर्ड-6 सीई भी विकल्प है। यह दोनों फोन लॉन्च हो चुके हें। वीवो वी80, मिड रेंज में ऑलराउंडर फोन मिड-रेंज में विवो वी80 प्रो अच्छा है। इसमें चार कैमरा मिल सकते हैं। स्पेशल सेल्फी कैमरा भी ह?
जुलाई में पिक्सल-11, सितंबर में आईफोन-18 सीरीज होंगी लॉन्च:कैमरा, बैटरी या AI; आपकी जरूरत के लिए कौन-सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर?
By worldprime
On: जून 6, 2026 4:54 अपराह्न
---Advertisement---