क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल:प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया

On: जून 7, 2026 4:05 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या का मामला तीन दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी एक कपल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रॉपर्टी विवाद के चलते करीब 1400 KM दूर पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे। पॉल के पास पश्चिम बंगाल में एक संपत्ति थी, जो उसे नाना के मरने के बाद विरासत में मिली थी। इस संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपए है। आरोपी उस घर में किराएदार थे और संपत्ति पर इनकी नजर थी। हालांकि, पॉल उन पर घर खाली करने का दबाव डाल रहा थी। इसी वजह से कपल ने हत्या की साजिश रची ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सकें। शिवाजी कॉलेज में प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल का शव बुधवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला था। कपल मास्क पहनकर 30 मिनट फ्लैट में रहा पुलिस जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक कपल फ्लैट में आता दिखाई दिया। दोनों करीब 30 मिनट तक फ्लैट के अंदर रहे। वे प्राइवेट कैब से आए थे और लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से छठी मंजिल तक गए। शक से बचने के लिए वे अपने बच्चे को भी साथ लाए थे। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों प्रोफेसर से मिलने के बहाने दिल्ली आए थे। देवोस्मिता पॉल गुरुवार सुबह से फोन नहीं उठा रही थी देवोस्मिता की बहन देवरति पॉल ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सुबह से फोन नहीं उठा रही थीं। जब वह फ्लैट पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने देवोस्मिता को मृत अवस्था में पाया। देवोस्मिता पॉल की शादी 2017 में हुई थी पुलिस के अनुसार, देवोस्मिता पॉल की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रही थी। उनकी शादी साल 2017 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में अनबन रहने लगी थी। लगातार बढ़ते घरेलू विवाद के चलते साल 133 में दंपती अलग हो गए। तब से देवोस्मिता अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही थीं, जबकि उनके पति बेंगलुरु में रहते हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध:साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 केस दर्ज; तमिलनाडु में 2023 की तुलना में 1.5% कम क्राइम नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में शीर्ष पर रही है। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 13,366 थे। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू:120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कप्तान गिल का बल्लेबाजी औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:25 साल बाद डेब्यू करने वाले भारतीय को पहले ओवर में विकेट, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कप्तान गिल का बल्लेबाजी औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:25 साल बाद डेब्यू करने वाले भारतीय को पहले ओवर में विकेट, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया: एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया: एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });