क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द:सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना; रो पड़े अभ्यर्थी, बोले- मेहनत की भरपाई कौन करेगा

On: जून 7, 2026 8:16 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली रविवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रदेशभर में स्थगित कर दी गई। परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होनी थी, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण इसे आयोजित नहीं किया जा सका। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद परीक्षा स्थगित होने की सूचना दी गई, जिससे कई केंद्रों पर नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। बाद में ईएसबी ने परीक्षा की नई तारीख 20 जून घोषित की। दूसरे जिलों से भी एग्जाम देने पहुंचे थे छात्र डिंडोरी निवासी धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि वह मैकेनिक का काम करता है और परीक्षा के लिए एक दिन पहले सतना पहुंचा था। उसने कहा, “दो दिन की कमाई और आने-जाने का खर्च चला गया। घंटों इंतजार के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इसकी भरपाई कौन करेगा? ” मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट और जबलपुर समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थियों ने भी इसी तरह की परेशानी और आर्थिक नुकसान की बात कही। सतना में विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थी सतना के आदित्य कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार कराना पड़ा। सूचना मिलने के बाद कई छात्र आक्रोशित हो गए और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। यहां उन्होंने धरना देकर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हुई अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले को उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। सतना में तीन सेंटर थे, 500 छात्र शामिल होने पहुंचे थे परीक्षा के लिए सतना शहर में तीन सेंटर बनाए गए थे। आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज में दो सेंटर थे जबकि एक सेंटर डालीबाबा स्थित मीरा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया था। पहली पाली में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक ऑनलाइन एग्जाम होने थे। लगभग 500 छात्र परीक्षा में शामिल होने सतना पहुंचे थे। प्रथम पाली में तो विधिवत परीक्षा हुई लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा सर्वर डाउन होने के कारण शुरू ही नहीं हो पाई। 20 जून को पहली पाली में दोबारा होंगे एग्जाम ईएसबी के अनुसार 7 जून को दूसरी पाली में होने वाली यह परीक्षा अब तकनीकी समस्या के चलते स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 20 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। ———— यह खबर भी पढ़ें एमपी में 1510 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका:वन-जेल विभाग में सीधी भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड के 728, जेल प्रहरी 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पोस्ट को मिलाकर कुल 1510 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। पढ़ें पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता: फ्रेंच ओपन के फाइनल में कोबोली को हराया, पांच सेट तक चला मुकाबला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मानव सुथार को बहन ने दी सिलेक्शन की खबर: चंडीगढ़ टेस्ट से डेब्यू, पहले ओवर में विकेट लिया; गली क्रिकेट से टेस्ट तक का सफर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष: 4 साल का कार्यकाल संभालेंगे; पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष: 4 साल तक कार्यकाल संभालेंगे; पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू:120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू:120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });