क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मुंबई में बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारी, VIDEO:एक की मौत, कंडक्टर समेत 3 घायल; पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

On: जून 8, 2026 5:17 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मुंबई में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दादर के प्लाजा सिनेमा के पास एक BEST (नगर निकाय) बस ने 26 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 27 साल के एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोड़ पर ट्रैफिक धीमा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस गाड़ियों को रौंदते हुए निकल गई। बस की टक्कर के बाद तेज आवाज आई और सड़क पर गाड़ियों का मलबा बिखर गया। शिवाजी पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर गाड़ी में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर निकाला। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे की 27 तस्वीरें… मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर 29 दिसंबर 2025 को देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 73 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।। हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा महाराष्ट्र के ठाणे में 13 अप्रैल को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो लोग घायल हैं, जिन्हें उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने बदला समय: 3 टी20 मैच एक घंटा पहले शुरू होंगे, एक जुलाई से 5 मैचों की सीरीज

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाई:₹642 में 9 की जगह सिर्फ 4 सिलेंडर मिलेंगे, इंटरनेशनल मार्केट में 46% तक महंगे LPG हुई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत-यूएस ट्रेड डील फाइनल होने के करीब:जुलाई के बाद नए टैरिफ रेट पर कंफर्मेशन मिलते ही फैसला होगा; ब्रिटेन के साथ भी बातचीत बढ़ी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महिला टी20 विश्व कप अभ्यास मैच में भारतीय जीती: वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया; भारती की नाबाद फिफ्टी, श्रेयांका को 4 विकेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑपरेशन सिंदूर के पायलट मनीष अरोड़ा को वीर चक्र:3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र मिला, राष्ट्रपति ने जवानों को सम्मानित किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PoK में हिंसा, 11 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी:विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });