राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों विवादों में घिरी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार और उनकी प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। कई लोगों का आरोप है कि फिल्म में महिला किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज और ऑब्जेक्टिफाई किया गया है। अब इस विवाद पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने प्रतिक्रिया दी है। पीटीआई से बातचीत में कंगना ने कहा कि कई बार फिल्म निर्माता और निर्देशक यह नहीं समझ पाते कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर किसी कलाकार को लगता है कि उसके साथ ऐसा हो रहा है, तो उसे अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान पीटीआई से बातचीत में उनसे ‘पेड्डी’ विवाद पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, “कई बार डायरेक्टर को भी एहसास नहीं होता कि वे किसी महिला को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। लेकिन अगर किसी अभिनेता या अभिनेत्री को ऐसा महसूस होता है, तो उसे अपनी बात रखनी चाहिए और विरोध जताना चाहिए।” उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपनी सीमाएं तय करने का पूरा अधिकार है। यदि कोई सीन, कॉस्ट्यूम या प्रस्तुति उन्हें असहज लगती है तो वे उस पर अपनी राय रख सकते हैं। कंगना के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में संवाद और सहमत?
‘पेड्डी’ विवाद पर कंगना रनोट बोलीं:कई बार डायरेक्टर को भी नहीं पता होता कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं
By worldprime
On: जून 8, 2026 6:00 अपराह्न
---Advertisement---