क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:गुजरात में 13 खातों से 398 करोड़ की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार

On: जून 9, 2026 5:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

गुजरात के पाटण जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0” के तहत बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि 13 बैंक खातों के जरिए 398.43 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन किए गए। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क देशभर में दर्ज 228 साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा हुआ है। कार्रवाई राज्य सरकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने और साइबर अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के अभियान के तहत की गई। पाटन पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि केंद्रीय सरकार के SAMANVAYA और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) के आंकड़ों के विश्लेषण के दौरान हरिज नागरिक सहकारी बैंक में खोले गए कुछ चालू खातों में संदिग्ध लेनदेन का पता चला। जांच में सामने आया कि कुछ लोग कमीशन का लालच देकर व्यक्तियों से उनके नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन खातों का नियंत्रण बिचौलियों और साइबर ठगों को सौंप दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, खातेधारकों ने ATM कार्ड, चेकबुक, SIM कार्ड, मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी कथित तौर पर बिचौलियों और साइबर अपराधियों को दे दी थी। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी से हासिल रकम को इधर-उधर भेजने के लिए किया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… कर्नाटक में ऑनलाइन गेमिंग से रोका तो बेटे ने पिता और बहन की हत्या की, मां गंभीर कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती तालुका में 18 साल के एक छात्र ने ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने से रोके जाने पर अपने पिता, मां और बड़ी बहन पर चाकू से हमला कर दिया। पिता और बहन की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। आरोपी छात्र ने हमले के बाद खुद को भी चाकू मारा और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 45 साल के वेंकट नायडू और उनकी 19 साल की बेटी प्रगति के रूप में हुई है। घटना 6 जून की रात होसा अयोध्या गांव में गंगावती ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई। शिकायत के अनुसार रात का खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। वेंकट नायडू, उनकी पत्नी सौजन्या और दोनों बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि वेंकट नायडू के माता-पिता दूसरे कमरे में थे। रात करीब 10.30 बजे वेंकट नायडू के पिता ताताराव ने शोर और बेटे की चीख सुनकर दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए पैसेंजर के बैग से 1.42 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 1.42 करोड़ रुपए कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त की है। मामले में यात्री को हिरासत में लेकर NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्री सोमवार को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद कस्टम अधिकारियों ने उसे रोका और जांच की। कस्टम विभाग के बयान के अनुसार, यात्री के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। इसके बाद बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान छह वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। इनमें संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा भरी हुई थी। जब्त सामग्री का कुल वजन करीब 4.045 किलोग्राम बताया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });