क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई:कोचिंग डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत पर फैसला संभव, समर्थन में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था

On: जून 9, 2026 6:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की भी मांग की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए। सोमवार को खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर खान सर की ओर से पटना के जिला एवं सत्र कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। खान सर पर हत्या की कोशिश और हथियारों के अवैध इस्तेमाल का मामला दर्ज है। इधर, खान सर की कोचिंग पर हमला मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत पर भी आज फैसला आ सकता है। जेल में बंद सिक्योरिटी गार्ड मामले में कोर्ट ने सबूत मांगे सोमवार को इसी मामले में जेल में बंद खान सर के दो सिक्योरिटी गार्ड दीपक कुमार और तालेबर सिंह की जमानत पर भी सुनवाई हुई। उनके वकील अरविंद मउआर ने जज अनुराग वर्मा की अदालत में दलीलें पेश कीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस से मामले में सबूत मांगे। दोनों सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी आज फैसला आ सकता है। कल कोर्ट ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्ष‍ित रख लिया था। दोनों गार्ड्स को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। खान सर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज पुलिस ने खान सर के गार्ड्स के बयान पर उनके ऊपर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। FIR में बताया गया है कि खान सर ने गार्ड्स से कहा था- तुम गोली चलाओ, बाकी मैं देख लूंगा। उधर, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में सोमवार को छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था। छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी और खान सर की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ छात्र हाथों में पोस्टर लिए नजर आए। इनमें लिखा था- ‘झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो’, ‘मैं निर्दोष हूं’। छात्रों के कैंडल मार्च की तस्वीरें… पहले पुलिस की तारीफ की, फिर बोले- पुलिस लेट आई हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की। बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी। ——————- ये खबर भी पढ़े खान सर के चाचा बोले- उसे कुछ नहीं आता:डिग्री फर्जी, व्यवहार भी दबंगई वाला; अब कोचिंग इंस्टीट्यूट सील होने का खतरा फायरिंग विवाद के बीच खान सर के चाचा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया । यूपी के देवरिया में रहने वाले निसार अहमद ने खान सर की डिग्री को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि खान के पास के कोई खास शैक्षणिक योग्यता नहीं है। उसकी सारी डिग्री फर्जी है। वो बस बोलने में माहिर है और अपनी बोली से ही अपनी आजीविका चला रहा है। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UPSC प्रीलिम्स में 13,343 कैंडिडेट्स क्वालीफाई:मेन्स देने वाले 19 जून से भर सकेंगे DAF-I फॉर्म, 21 अगस्त को होगी परीक्षा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर क्यों भड़के सूर्यवंशी? सुपर ओवर के बाद मैदान पर गरमाया था माहौल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जयपुर:बकाया चालान वाली गाड़ियों के नंबर LED स्क्रीन पर दिखेंगे:AI कैमरे ट्रैफिक सिग्नल पर 12 सेकेंड में पकड़ रहे; मर्सिडीज के 8 चालान पेंडिंग मिले

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट- एशियन गेम्स के लिए भारतीय टेनिस टीम घोषित:स्पेनिश फुटबॉलर राफा को साढ़े 8 साल की जेल, 2 महिलाओं का यौन शोषण किया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });