क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष महाराज का आपराधिक इतिहास जानकर कांप रहा:आशुतोष ने कहा था- जगद्गुरु की हत्या हो सकती है, मेरे पास सबूत

On: जून 9, 2026 8:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बयान पर पलटवार किया है। सोमवार को उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- आशुतोष ब्रह्मचारी मेरी और मेरे उत्तराधिकारी की छवि खराब करना चाहता है। वह साजिश रच रहा है। मुझे उसका आपराधिक इतिहास जानकर डर लगने लगा है, मैं कांप रहा हूं। इससे पहले, आशुतोष महाराज ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा था कि अगर मेरे पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की हत्या होती है, तो उसकी जिम्मेदारी रामचंद्र दास की होगी, जो उनका उत्तराधिकारी बना बैठा है। वह मेरे गुरु की हत्या कराना चाहता है। मेरे पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। आशुतोष महाराज वही हैं, जिन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर 2 बटुकों से यौन शोषण का केस दर्ज कराया था। आशुतोष महाराज पर 21 केस दर्ज हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष से डर लगने लगा है जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि आज मन को बहुत आघात लगा है। मैं देश-विदेश में कथा करता हूं। आचार्य धर्म निभाने का प्रयास करता हूं। आशुतोष ब्रह्मचारी के बयानों से मुझे आशंका हुई है कि कहीं कोई साजिश तो नहीं रची जा रही। यह उनकी और उनके उत्तराधिकारी की छवि नष्ट करने का प्रयास हो सकता है। मुझे आशुतोष से डर लगने लगा है। आशुतोष महाराज के शिष्य होने के दावे पर उन्होंने कहा कि मैं अनेक स्थानों पर कथा करने जाता हूं, संभव है कि कहीं आकर आशुतोष ने दीक्षा ले ली हो। मुझे यह पता नहीं था कि उसका मन ऐसा होगा। एक शिष्य द्वारा गुरु की हत्या की आशंका जताना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें, उनके पीठ को और उनके उत्तराधिकारी को खतरा बताया जा रहा है, जो गंभीर विषय है। उन्होंने कहा- इस तरह की घटना की निंदा होनी चाहिए। वह प्रशासन से भी जांच कराने को कहेंगे, जो संवैधानिक रूप से उचित होगा, वही किया जाए। आशुतोष महाराज ने रामचंद्र दास को फ्रॉड कहा था आशुतोष महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मैं पीएम मोदी, सीएम योगी और प्रशासन से मांग करता हूं कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का जो उत्तराधिकारी बनकर बैठा है, वह रामचंद्र दास मेरे गुरु की हत्या कराना चाहता है। अगर इसकी जांच हो जाए, तो यह साबित हो जाएगा। इस व्यक्ति ने पहले छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुकर्म किया था। कुछ अधिकारियों ने उसे बचा लिया। मेरे पूज्य गुरुजी का आशीर्वाद उस पर था, इसलिए वह बच गया। लेकिन, कुकर्मी कोई भी हो, मैंने पहले ही चुनौती दी है कि जो भी बटुकों के साथ कुकर्म करेगा, उसके पर कार्रवाई कराऊंगा। इस व्यक्ति ने बटुकों के साथ नहीं, बल्कि मालिश करने वाले व्यक्ति के साथ कुकर्म किया। रामचंद्र नाम का यह व्यक्ति, जो खुद को बड़ा बताता है, एक फ्रॉड है। उसने मेरे गुरुजी को अपने प्रभाव में ले रखा है। उनके खिलाफ साजिश रच सकता है। मुझे आशंका है कि वह कभी भी मेरे गुरुजी को नुकसान पहुंचा सकता है। ‘गुरु की कथाओं से आने वाले पैसों को गुजरात भेजता है’ आशुतोष महाराज ने कहा था कि रामचंद्र का एक भाई गुजरात में सोने का कारोबार करता है। गुरुजी की कथाओं और अन्य स्रोतों से जो धन आता है, उसे इकट्ठा कर उसके भाई के पास भेज दिया जाता है। वहां सोने का सामान खरीदकर कारोबार किया जाता है। आज मैं सार्वजनिक रूप से इन बातों का खुलासा कर रहा हूं। इसने मथुरा में दो आश्रमों पर अवैध कब्जा कर रखा है। दोनों आश्रमों से जुड़े मामलों में फर्जी वसीयत तैयार की गई है। इसके अलावा, बाबा गोपी दास जी महाराज के साथ भी इसने गलत व्यवहार किया और उन्हें पिटवाने का काम किया। वह पहले अपने घर से ही सुधार की शुरुआत करेंगे। इसी कारण वह अपनी प्रस्तावित ‘सनातन न्याय यात्रा’ को फिलहाल स्थगित कर रहे हैं। रामचंद्र को कानून के दायरे में लाने का प्रयास करेंगे। सनातन धर्म के हित में, चाहे वह सगा भाई हो या गुरु-भाई, अगर कोई गलत करेगा तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। ——————– ये खबर भी पढ़ें- ‘भारतीय संस्कृति में वाइफ नहीं, धर्मपत्नी है’:लखनऊ में रामभद्राचार्य बोले- महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है रामभद्राचार्य महाराज ने सोमवार को लखनऊ में कहा- भारतीय संस्कृति में पत्नी सिर्फ जीवनसाथी नहीं होती, बल्कि धर्म निभाने वाली साथी मानी जाती है। मां का स्थान बहुत ऊंचा होता है और उसे पिता से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। इस कथा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं और उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी है। पढ़िए पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट-स्वीडन से हार के बाद ट्यूनीशिया ने कोच हटाया: नेमार ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं, स्पेनिश फुटबॉलर राफा को साढ़े 8 साल की जेल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

थोक महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा, 9.68% पर पहुंची:चांदी एक दिन में ₹8906 और सोना ₹2846 महंगा; US-ईरान समझौते से क्रूड ऑयल के दाम गिरे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन में 16 साल की उम्र से पहले बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, प्रस्ताव से 10 में से 9 अभिभावक खुश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन में 16 साल की उम्र से पहले बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, प्रस्ताव से 10 में से 9 अभिभावक खुश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेल्जियम को मिस्र ने ड्रॉ पर रोका:लुकाकू के मैदान पर आते ही बराबरी का गोल हुआ, मैच 1-1 से खत्म

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });