नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इस एग्जाम में 22 लाख छात्र शामिल हुए। NEET UG 2026 में पेपर लीक के चलते एग्जाम कैंसिल किया गया है। इस धांधली के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। लॉकडाउन में रहेंगे पेपर सेटर्स अब 21 जून 2026 को नीट दोबारा आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन 2 से 5:15 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगा। एग्जाम के दौरान पेपर सेटर्स को कड़े प्रतिबंध का पालन करना होगा। यहां तक कि पेपर सेटर्स को 21 जून तक लॉकडाउन में रखा जाएगा ताकि पेपर लीक होने की आशंका न रहे। एग्जाम आयोजन के लिए देश भर के 551 शहर और विदेशों में 14 शहरों को चुना गया है। पेपर ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अधिकारियों के अनुसार एग्जाम से संबंधित सभी काम जैसे प्रश्नों की सेटिंग, ट्रांसलेशन, प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रिब्यूशन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरकार द्वारा क्वेश्चन पेपर से संबंधित सभी सामान ले जाने के लिए इंडियन एयरफोर्स एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। डिजिटल क्षेत्र में अधिकारी 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग पर नजर जमाए ?
Re-NEET 2026:एग्जाम खत्म होने तक कड़ी निगरानी में रहेंगे पेपर सेटर्स; डिजिटल डिवाइस बैन, इंटरनेट एक्सेस नियंत्रित
By worldprime
On: जून 9, 2026 11:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---