कई कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी अब कर्मचारियों के सवालों के जवाब देने के लिए एआई एजेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि किसी अधिकारी के पास समय नहीं है तो कर्मचारी उसके एआई क्लोन से बातचीत कर सकते हैं। स्टेबलकॉइन कंपनी सर्किल के सीईओ जेरेमी अलेयर ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू, लेखों और आंतरिक बातचीत के आधार पर एक एआई एजेंट तैयार किया है। यह एजेंट उनकी तरह सोचता और लिखता है। अलेयर इसे “जेरेमी अलेयर स्किल”कहते हैं। शुरुआत में यह दस्तावेजों के मसौदे तैयार करने में मदद करता था, लेकिन वे उससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कंपनी के एक हजार से अधिक कर्मचारियों से बातचीत करने की जिम्मेदारी उसे सौंप दी है। कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिव कोच अपने कुछ क्लाइंट्स को एआई जुड़वां के पास भेज रहे हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कुछ प्रोफेसरों ने अपने एआई संस्करणों को सिलेबस और आफिशियल कामों में शामिल कर लिया है। कई कंपनियां दूसरे देशों के कर्मचारियों को उनकी भाषा में संबोधित करने के लिए एआई अवतारों का उपयोग कर रही हैं। डेल्फी, हेजेन और सिंथेसिया जैसे स्टार्टअप किसी व्यक्ति के कंटेंट, आवाज और शैली के आधार पर उसके डिजिटल संस्करण बना रहे हैं। पिछले साल करीब 150 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाने वाली डेल्फी ?
सीईओ के एआई क्लोन दे रहे कर्मचारियों के जवाब:कर्मचारियों और क्लाइंट से बात करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं
By worldprime
On: जून 9, 2026 4:30 अपराह्न
---Advertisement---