रायपुर : रायपुर से सटे सिलयारी आश्रम के कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री दुष्कर्म केस में उलझ गए है,”चावल वाले बाबा” के नाम से चर्चित पंडित नरेंद्र शास्त्री पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है| घटना लगभग 3 साल पुरानी बताई जाती है,ऐसे में शिकायत के 24 घंटे के भीतर कथावाचक की गिरफ्तारी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे है|
जानकारी सामने आई है,कि जेल हालिया जेल दाख़िल कराए गए पंडित नरेंद्र शास्त्री को रिमांड में लेने के लिए आज पुलिस ने स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है| यह भी बताया जाता है,कि बचाव पक्ष ने मामले को झूठा करार देते हुए अदालत से ज्योतिषाचार्य की रिहाई की मांग की है,दोनों पक्षों ने अदालत में अपनी दलीले पेश की है| हालाँकि,पुलिस रिमांड को लेकर समाचार लिखे जाने तक अभी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है| नरेंद्र शास्त्री प्रकरण, हकीकत है या सियासत या फिर इस FIR के पीछे कोई और रहस्य ? इसे लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है|
पर्दे के पीछे की कही-अनकही कहानी को लेकर राजनैतिक गलियारा भी सरगर्म है|बलात्कार के आरोपों ने पंडित नरेंद्र शास्त्री केस का सस्पेंस बढ़ा दिया है| पीड़िता के आरोपों और कथावाचक के दावों के बीच की कहानी काफी उलझी हुई बताई जाती है | इसका एक कनेक्शन रायगढ़ तो दूसरा छोर महासमुंद के बागबाहरा में स्थित बताया जाता है| आस्था, आरोप और