मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। ऑडियो ओर वीडियो सुबूत भी सौंपे, जिसके आधार पर कोर्ट ने वीर साहू को उनसे दूर रहने की सख्त हिदायत दी। कोर्ट के आदेश के एक घंटे के बाद ही दोनों के बीच चल रहा यह मतभेद सोशल मीडिया पर सामने आ गया। सपना ने लिखा-यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा यानि आप बस अनसुना कर दें और चेहरे पर कोई भाव न आने दें। वहीं, वीर साहू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है? इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तलाक होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। गुरुवार तक सपना और वीर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आई गई। कोई सपना तो कोई वीर को गलत ठहराता दिखा। इसी बीच इस हरियाणवी स्टार कपल ने अलग-अलग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों एकदूसरे के प्रति प्रेम भाव व्यक्त करते दिखाई दिए। इन पोस्ट के सामने आते ही दोनों के रिश्तों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले जानिए सपना चौधरी और वीर साहू ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा… सपना ने ‘मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना’ गीत पर रील बनाई गुरुवार को सपना चौधरी और वीर
फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा-मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना; 2 दिन पहले कोर्ट से मांगी थी सिक्योरिटी
By worldprime
On: जून 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---