क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

डिप्टी डायरेक्टर बोले- मंत्री कितने दिन रहेंगे:सीएम के जाने का चल ही रहा है; गौसंवर्धन बोर्ड में मेरे हिसाब से काम करना पड़ेगा

On: जून 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्य प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश की समस्याओं का समाधान करने के लिए गौशालाएं बना रही है। दूसरी तरफ, सरकारी अफसर इन गौशालाओं में 50 करोड़ से लेकर 500 करोड़ रुपए तक निवेश करने वाले लोगों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। स्वावलंबी गौशाला योजना के निवेशकों और सामाजिक संगठनों ने गौसंवर्धन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण शिंदे पर ये आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 27 मई 2026 को हुई बैठक में डॉ. शिंदे बोले- प्रमुख सचिव दो महीने के मेहमान हैं। मंत्री का कुछ पता नहीं कि कितने दिन रहेंगे और सीएम के जाने का भी चल ही रहा है। विभाग में काम करना है तो मेरे हिसाब से करना पड़ेगा, नहीं तो टेंडर कभी भी निरस्त कर देंगे। मामले में ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित ने मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री और मुख्य सचिव को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन ने ही भोपाल में गौशाला संचालन का टेंडर लिया है। कहा- कभी भी टेंडर निरस्त कर देंगे शिकायत के अनुसार, 27 मई 2026 को वल्लभ भवन के कमरा नंबर ई-205 में स्वावलंबी गौशाला योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें पशुपालन मंत्री लखन पटेल और विभाग के प्रमुख सचिव के साथ वे निवेशक शामिल हुए थे, जिन्हें शासन द्वारा एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किया जा चुका है। इसके बाद डॉ. शिंदे की अध्यक्षता में एक और बैठक रखी गई। इसमें निवेशकों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विभागीय स्तर पर हो रही देरी का मुद्दा उठाया। इस पर डॉ. शिंदे आक्रोशित हो गए। उन्होंने निवेशकों से कहा- यदि विभाग में काम करना है तो मेरे हिसाब से करना पड़ेगा। हमें तो विभाग में 9 साल रहना है, ये लोग तो कुछ ही समय के मेहमान हैं। हमारे हिसाब से नहीं चलोगे तो हम कभी भी टेंडर निरस्त कर देंगे। 800 करोड़ रुपए का निवेश दांव पर शिकायतकर्ता राजकुमार दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए राज्य में लगभग करीब 800 करोड़ रुपए का निवेश आने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस योजना से प्रदेश को आवारा पशुओं की समस्या से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दीक्षित ने कहा- सामाजिक संस्थाएं और निवेशक बिना किसी लाभ की भावना के केवल गौसेवा और गौवंश संरक्षण के उद्देश्य से इस योजना से जुड़े हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस तरह का कदाचरण देश भर में सराही जा रही योजना को विफल करने का प्रयास है। डिप्टी डायरेक्टर बोले- आरोप निराधार आरोपों पर गौसंवर्धन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण शिंदे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा- ऐसी किसी से कोई बात ही नहीं हुई। ये सारे आरोप निराधार हैं। वहीं, विभाग के डायरेक्टर पीएस पटेल ने मामला दिखाने की बात कही है। ये खबर भी पढ़ें… दुबई-कनाडा में बसे भारतीय MP में चलाएंगे गौशालाएं सड़कों पर बेसहारा घूमते गौवंश एक तरफ चुनावी मुद्दा हैं तो दूसरी तरफ देश भर की सरकारों के लिए बड़ी चुनौती। मध्य प्रदेश में इन बेसहारा गौवंश को आसरा देने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक रास्ता खोजा है। इसके तहत प्रदेश भर में 100 एकड़ से लेकर 500 एकड़ जमीन पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर स्वाबलंबी गौशालाएं खोली जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000 किमी से आ रही मिसाइल मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ:चांदी एक दिन में ₹9,991 और सोना ₹3,018 चढ़ा; एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हिमाचल में ड्रोन से डॉक वितरण का सफल ट्रायल:मंडी ऐसा करने वाला देश का पहला डाकघर बना; 10 मिनट में 12KM की दूरी तय

red and white modern breaking news youtube thumbnail

2 तेज गेंदबाजों ने छोड़ा राजस्थान का साथ: अब हरियाणा और गुजरात से खेलेंगे; आईपीएल में 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कर चुके गेंदबाजी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान का बजट पेश, सरकार बोली- कर्ज सबसे बड़ी चुनौती, हर साल ब्याज की किस्तें चुकाने में 8 लाख करोड़ खर्च होंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });