क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Dhamtari Ganja Smuggling: फरार आरोपी फिर गिरफ्तार, 14 लाख की संपत्ति जब्त

On: जून 12, 2026 8:59 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Dhamtari Ganja Smuggling: धमतरी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 18 किलो 626 ग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन सहित करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक आरोपी को कुछ घंटों के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिहावा पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बोलांगीर-भवानीपटना क्षेत्र से महाराष्ट्र की ओर एक सफेद रंग की कार में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र से पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कार की डिक्की से मिला गांजा

तलाशी के दौरान कार में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार मिले। जांच में वाहन की डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप में पैक 18 पैकेटों में कुल 18.626 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से गांजा परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके से गांजा, कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर महाराष्ट्र में बेचने ले जा रहे थे।

D98d946c 15e8 4365 8481 10aa71c67772 1781246128407 300x225

3 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण रविन्द्र दुबे (34), सोनू प्रवीण खैरकार (29) और पलाश गजभिए (32) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अस्पताल से फरार हुआ आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी पलाश गजभिए पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

Dhamtari Ganja Smuggling: धमतरी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 18 किलो 626 ग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन सहित करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक आरोपी को कुछ घंटों के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलेभर में हाई अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। दिनभर चली घेराबंदी, नाकाबंदी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी को शाम तक फिर गिरफ्तार कर लिया।

6 सप्ताह में सात बड़ी कार्रवाई

धमतरी पुलिस के अनुसार पिछले छह सप्ताह में गांजा तस्करी के खिलाफ सात बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। हाल ही में अर्जुनी थाना क्षेत्र में 490.818 किलोग्राम गांजा जब्त कर करीब 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राहुल बोले- जनता में भाजपा के खिलाफ नाराजगी:अगला लोकसभा चुनाव हमारा, INDIA ब्लॉक को मैसेज- विपक्ष को मिलकर लड़ना होगा

पुणे में TCS कर्मचारी ने आत्महत्या की:2 महिला सहकर्मियों पर प्रताड़ना, नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप; बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

Entertainment News: ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अहमदाबाद प्लेन हादसा के एक साल, जांच पूरी नहीं:जांच एजेंसी बोली- अहम सुराग मिले; श्रद्धांजलि सभा में मारे गए लोगों की फोटो देख रो पड़े परिजन

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });